आजकल की महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए पार्लर में जाना पसंद करती हैं और समय-समय पर खुद को सुंदर बनाने के लिए कुछ न कुछ करवाती रहती है। त्वचा में निखार के लिए कुछ महिलाएं ब्लीच भी करवाती है जिससे उनका चेहरे साफ और पहले से भी ज्यादा सुंदर दिखाई देने लगता है। इसके अलावा ये चेहरे के अनचाहे बालों को भी छिपाता है। लेकिन हर किसी की स्किन के लिए ब्लीचिंग अच्छी हो जरूरी नहीं क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बहुत स्ट्रांग होते हैं जिससे स्किन पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जिन्हें ब्लीचिंग लगाने से इचिंग होने लगती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी टिप्स बताएंगे जिससे ब्लीचिंग से होने वाली सारी समस्याओं से आप छुटकारा पा सकती हैं।
एलोवेरा का कमाल
![bleaching itching aloe vera]()
एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आप स्किन की सारी समस्याओं को दूर कर सकती हैं। कुछ महिलाओं की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसटिव होती है और ब्लीचिंग के बाद उन्हें खुजली और जलन की समस्या से झूझना पड़ता है। ब्लीचिंग की जलन के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। जलन महसूस होने पर एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से धीरे- धीरे मसाज करें। 5 मिनट ऐसा करने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इचिंग शांत हो जाएगी।
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी ब्लीचिंग की इचिंग को शांत करने के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह की जलन से आराम पा सकती है। ऐेसे में जब आप ब्लीच करवा लें तब उसके बाद चेहरे पर नारियल का तेल लगाए जिससे जलन से आराम मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नारियल का तेल एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगस गुणों से भरपूर होता है। बनावट में हल्का और त्वचा में आसानी से अवशोषित होने वाला नारियल का तेल बॉडी को ठंडक देता है।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे का जैसा हो आकार, वैसे ही अपनी आईब्रो को दें शेप
दूध की शक्ति
दूध आपको हर घर में मिल जाएगा जो हेल्थ के लिए काफी शक्तिवर्धक होता है। इससे हमारा दिमाग भी तरोताजा रहता है। जितना ये हमारी बॉडी के लिए उपयोगी होता है उतना ही हमारी त्वचा के लिए भी। कच्चा दूध हमारे चेहरे की त्वचा के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसका उपयोग चेहरे पर करने से हमारे चेहरे में चमक बनी रहती है। कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और चिकनाई वाले भरपूर तत्व पाए जाते है जो बॉडी की खूबसूरती के साथ-साथ चेहरे में निखार लाते है। आप अपनी त्वचा पर ठंडा दूध लगाने से भी त्वचा की जलन दूर हो सकती है और साथ ही रेडनेस भी दूर होती है।
ब्लीच के बाद खुजली हो तो आप इन टिप्स को आजमा सकती हैं। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
All image courtesy: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों