herzindagi
black grapes for skin care m

जवां त्वचा के लिए लगाएं काले अंगूर से बने ये फेस मास्क

अगर आप भी डल स्किन को यंग व ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो काले अंगूर से फेस मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
Editorial
Updated:- 2022-03-18, 13:00 IST

स्किन को बेदाग और जवां बनाने के लिए हम कई तरह के फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो स्किन को नेचुरली खूबसूरती प्रदान करने में मदद करते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं काले अंगूर से बने फेस मास्क के बारे में, जिनसे आप अपनी स्किन का बेहतर ख्याल रख सकती हैं। काले अंगूर को हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन के सेल्स में जान डालने का काम करते हैं। इस वजह से इन्हें खाने और इनसे बने फेस मास्क लगाने से त्वचा जवां बनी रहती है।

कई बार मौसम में बदलाव होने के कारण स्किन में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं, जैसे गर्मी के मौसम में त्वचा का डल और डार्क होना बहुत ही सामान्य है। ऐसा डेड स्किन सेल्स के डिपॉजिट होने के कारण होता है। वहीं धूल, प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों के कारण त्वचा पर नकारात्मक असर होता है। ऐसे में काले अंगूर से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप इन परेशानियों से बच सकती हैं।

काले अंगूर से करें स्क्रब

black grapes face pack

चेहरे से एक्ने और गंदगी को हटाने के लिए स्किन को क्लीन रखना बहुत जरूरी है। त्वचा को क्लीन करने के लिए काले अंगूर से तैयार किए गए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री

  • काले अंगूर- 5
  • भीगी हुई मसूर दाल- 2 बड़ी चम्मच
  • चुटकी भर हल्दी
  • नींबू का रस- 1/4 छोटा चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

  • मिक्सर में बताई गई इन सभी सामग्रियों को डालकर पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • स्क्रब करने के बाद लगभग 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सुखा लें।
  • त्वचा के सूखने के बाद अब आप कोई हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • इस फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें- रूखी-सूखी त्वचा में आ जाएगी नई जान, बस हफ्ते में 1 बार लगाएं ये फेस पैक+स्क्रबे

एंटी-एजिंग फेस पैक

black grapes

काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और विटामिन-के स्किन से फाइन लाइन व झुर्रियों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। त्वचा संबंधी इन समस्याओं के लिए इससे फेस मास्क बनाएं।

सामग्री

  • काले अंगूर- 5
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • शहद- 1 बड़ा चम्मच
  • चुटकी भर हल्दी

इस्तेमाल के तरीके

  • काले अंगूर को एक बाउल में निकालें और इसका छिलका उतारकर इसे मैश कर लें।
  • अब इसमें बेसन, शहद और हल्दी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब अपने चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं और स्क्रब करें।
  • स्क्रब करने के बाद इसे 5 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • 5 मिनट बाद इसे सामान्य पानी से धो लें और त्वचा को सुखा लें।
  • सूखने के बाद अब त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं।
  • काले अंगूर से बने इस फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं।

डी-टैन फेस मास्क

black grapes for glowing skin

काले अंगूर में मौजूद विटामिन-सी टैनिंग को दूर करने में सहायक होते हैं। वहीं दही और नींबू भी स्किन डार्कनिंग को कम करने में मदद करते हैं।

सामग्री

  • काले अंगूर- 5
  • दही- 1 बड़ा चम्मच
  • नींबू का रस- 1/4 छोटा चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में सभी इन सभी चीजों को डालकर एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब ब्रश की मदद से इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • लगभग 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • अब एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में मिलाकर इस फेस मास्क को रिमूव करें।
  • इसे रिमूव करने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें और कोई हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • इस फेस मास्क को आप हफ्ते में कम से कम एक बार लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार

वैसे तो ये सभी फेस मास्क अधिकतर लोगों की स्किन पर फायदा करते हैं, लेकिन हर शरीर की तरह हर स्किन भी अलग होती है और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बेहतर होगा कि आप इसका पैच टेस्ट कर लें या फिर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लगाएं।

काले अंगूर से बने इन बताए गए फेस मास्क से आप भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ब्यूटी से रिलेटेड ऐसी अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।