दंगल गर्ल के नाम से मश्हूर फातिमा सना शेख कई लोगों की फेवरेट हैं। वैसे कम ही लोगों को पता है कि दंगल सना की पहली फिल्म नहीं थी। दरअसल, सना सबसे पहले 1997 में कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' में छोटी सी बच्ची भारती के रूप में दिखी थीं। हां, वो शाहरुख खान की फिल्म 'वन टू का 4' में भी चाइल्ड एक्ट्रेस का रोल कर चुकी हैं। फातिमा सना शेख का 11 जनवरी को जन्मदिन होता है।
उनकी प्यारी सी मुस्कुराहट हो या फिर खूबसूरत स्किन को लेकर कई लोग उन्हें पसंद करते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि दंगल गर्ल का स्किन केयर रूटीन कैसा है।
फातिमा सना शेख ने Filmfare को दिए एक इंटरव्यू में अपने ब्यूटी सीक्रेट्स बताए थे। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई सारी बातें बताईं।
सना से जब एक घरेलू उपचार के बारे में पूछा गया कि चेहरे पर वो क्या लगाती हैं एक ऐसी चीज़ जो उनकी स्किन का राज़ है तो उन्होंने मलाई कहा। सना का कहना है कि उन्हें मलाई बहुत पसंद है खाने में भी और लगाने में भी। वो अपने चेहरे पर मलाई जरूर लगाती हैं। अब आपको पता चल गया होगा कि सना फातिमा शेख की खूबसूरत स्किन का एक राज़ क्या है।
इसे जरूर पढ़ें- Travel Guide: भारत की वो 5 जगह जहां गंगा नहीं होती है मैली
फातिमा सना शेख से ये पूछा गया कि उन्हें होंठों पर कौन सी लिपस्टिक ज्यादा पसंद है, रेड या फिर न्यूड तो उनका सीधा सा जवाब था रेड लिपस्टिक। फातिमा की बोल्ड इंस्टाग्राम फोटोज़ देखकर आप समझ ही गए होंगे कि उन्हें स्टाइल स्टेटमेंट देना कितना पसंद है।
एक सवाल जो सना से पूछा गया वो ये कि आपकी ब्यूटी रिजीम में क्या ऐसी चीज़ है जो आप हमेशा फॉलो करती हैं तो उनका कहना है, सोने से पहले चेहरे की सफाई। रात को सोते समय स्किन केयर रूटीन फॉलो करना वैसे भी काफी अच्छा होता है। उन्होंने तो कहा कि सोने से पहले चेहरा धो लें, लेकिन अगर आप चेहरे की अच्छे से क्लेंजिंग करेंगी तो ये काफी अच्छा होगा।
इसे जरूर पढ़ें- डार्क सर्कल और आंखों के नीचे की झुर्रियों से हैं परेशान? ये 8 अंडर आई क्रीम कर सकती हैं मदद
सना से पूछा गया कि उनका ऐसा कौन सा ब्यूटी हैक है जो उन्होंने हाल ही में डिस्कवर किया है तो उनका जवाब था कि, 'मस्कारा लगाना चाहिए उससे आंखें बड़ी लगती हैं।' ये तो सही है कि मस्कारा लगाना चाहिए जिससे आंखों की चमक अलग ही दिखती है।
सना ने कहा कि उनकी स्किन को हेल्दी रखने के लिए वो वैसलीन का इस्तेमाल भी करती हैं। वैसलीन उनकी स्किन को सूट करती है और साथ ही साथ उनकी स्किन को सॉफ्ट भी रखती है। बालों के लिए वो शैम्पू के साथ कंडीशनर जरूर लगती हैं।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।