शरीर पर अनचाहे बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। फिर चाहे वह कोई भी बॉडी पार्ट क्यों ना हो। अमूमन लड़कियां बिकिनी एरिया के बालों को हटाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। यह एक बेहद ही सेंसेटिव एरिया है, जिस पर हेयर रिमूवल प्रोसेस के दौरान अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार हम इसका ख्याल नहीं रखते हैं और ऐसे में बाद में हमें बिकिनी एरिया में जलन, इरिटेशन या दर्द आदि की समस्या होती है।
बिकिनी एरिया के हेयर रिमूवल के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं। हालांकि, आप जिस भी प्रोसेस को चुनें, तो उसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर बिकिनी एरिया में हेयर रिमूवल के दौरान हम सभी कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बिकिनी एरिया हेयर रिमूवल के दौरान की जाने वाली कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रही हैं-
अगर आप बिकिनी एरिया के हेयर रिमूवल के लिए शेविंग करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आपको ड्राई शेविंग से बचना चाहिए। अगर आप ल्यूब्रिकेशन के बिना रेजर से शेविंग करती हैं तो इससे जलन और रेजर बर्न की समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि आप शेविंग से पहले शेविंग क्रीम, जेल या फोम का इस्तेमाल जरूर करें।
बिकिनी एरिया पर कई बार हेयर रिमूवल क्रीम आदि का इस्तेमाल भी किया जाता है। हालांकि, जब आप यहां पर क्रीम आदि लगा रही हैं तो ऐसे में हार्श केमिकल्स जलन व रेडनेस की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए, हमेशा क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसके लेबल को जरूर पढ़ें और यह चेक करें कि वह सेंसेटिव एरिया के लिए सही है या नहीं। क्रीम से बिकिनी एरिया पर जलन या एलर्जी होने की समस्या हो सकती है।
जब भी आप बिकिनी एरिया पर हेयर रिमूवल कर रही हैं तो ऐसे में आपको हाइजीन को लेकर थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। भले ही आप वैक्स करें या रेजर से शेव करें, आपके टूल्स क्लीन होने चाहिए। गंदे टूल्स बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए, हमेशा हेयर रिमूवल के लिए टूल्स को क्लीन और सैनिटाइज करें।
अगर आप बिकिनी एरिया हेयर रिमूवल कर रहे हैं और एक्सफोलिएशन को नजरअंदाज कर रहे हैं तो ऐसे में आपको बेस्ट रिजल्ट नहीं मिल सकते। हो सकता है कि आपको इनग्रोन हेयर की समस्या का सामना भी करना पड़े। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि डेड स्किन सेल्स हेयर फॉलिकल्स के चारों ओर जमा हो सकते हैं, जिससे बालों का बढ़ना और बाहर निकलना कठिन हो जाता है। इसके बजाय वे मुड़ जाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप बिकिनी एरिया हेयर रिमूवल से एक दिन पहले स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। हालांकि, उसी दिन ऐसा करने से बचें।
आमतौर पर, हम बिकिनी एरिया हेयर रिमूवल तो कर लेते हैं, लेकिन उसके बाद स्किन की सही तरह से देखभाल नहीं करते हैं। जिससे उस एरिया में जलन या इरिटेशन हो सकती है। इसलिए, बिकिनी एरिया पर हेयर रिमूवल करने के बाद उसे मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। कभी भी बिकिनी एरिया हेयर रिमूवल के तुरंत बाद हॉट शॉवर या सौना आदि ना लें। इससे आपको परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ये 6 टिप्स अपना कर बिकिनी वैक्स के दर्द को करें कम
यह भी पढ़ें- पहली बार बिकिनी वैक्स कराने से पहले जरूर जान लें ये 8 जरूरी बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।