
आईलाइनर आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगाना का काम करता है। लेकिन, आंखे तभी खूबसूरत नजर आएंगी जब आईलाइनर परफेक्ट होगा। आई लाइनर लगने के दौरान कुछ बातों खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपका आईलाइनर सही से नहीं लगा होगा तो आपका खूबसूरती कम हो सकती हैं। वहीं कई बार ऐसा होता हैं जब आपको आई लाइनर लगाने के लिए काफी समय लग जाता है साथ ही, कई बार आपके हाथ ही कापते हैं। इस वजह से आईलाइनर सही से नहीं लग पाता है। इस आर्टिकल में कम समय कैसे परफेक्ट आई लाइनर लगाए इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं जो आप आईलाइनर अप्लाई करने के दौरान फॉलो कर सकती हैं।

आईलाइनर परफेक्ट लगे इसके लिए आप पतले आईलाइनर का चुनाव करें। पतले आईलाइनर को लगाना आसन होता हैं साथ ही, ये परफेक्ट भी लगता है। वहीं आप पेल आईलाइनर का भी चुनाव कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- छोटी आंखों से पार्टी में चलाना है जादू तो ऐसे लगाएं आईलाइनर, मिलेगा परफेक्ट लुक
अगर आपको लिक्विड आईलाइनर लगाने के दौरान हाथ कापते हैं साथ ही ये परफेक्ट नहीं लगता हैं तो अप जेल बेस्ड आई लाइनर अप्लाई करें।
परफेक्ट आई लाइनर लगाने के लिए आप पतले आई लाइनर ब्रश का चुनाव करें और इसकी मदद से परफेक्ट आई लाइनर लगाएं। वहीं आईलाइनर आप ब्लैक कलर के आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप परफेक्ट आईलाइनर लगाना चाहती हैं तो आप सबसे पहले मस्कारा अप्लाई करें। ऐसा करने से आपका लुक डिफाइन हो जाता है और आई लाइनर कैसे लगाना है इस बात का पता भी चल जाता है।
पाउडर का इस्तेमाल करें
आईलाइनर सेट करने के लिए आप पाउडर अप्लाई करें, ऐसा करने से आईलाइनर जल्दी फैलता नहीं है।

अगर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करती हैं तो आप कुछ ही मिनटों में परफेक्ट आईलाइनर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आई शैडो को कर रही हैं काजल या आईलाइनर की तरह इस्तेमाल? तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, आंखों को पहुंच सकता है नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।