किस समय होममेड फेस मास्क लगाने से मिलेगा बेहतर रिजल्ट? जानें

अगर आप घर पर ही फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसे सही समय पर लगाना भी उतना ही जरूरी है। जानिए सुबह या रात में, कब होममेड फेस मास्क लगाना अच्छा रहता है।  
image

हम सभी नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ब्यूटीफुल बनाना चाहते हैं और इसके लिए एक सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। अमूमन हम सभी इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि नेचुरल तरीके से हमें अपनी स्किन को किस तरह पैम्पर करना चाहिए कि वह बेहद ही खूबसूरत नजर आए। इसका एक बजट फ्रेंडली और आसान तरीका है होममेड फेस मास्क बनाना। अमूमन हम सभी अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए होममेड फेस मास्क बनाना पसंद करते हैं और इंग्रीडिएंट्स को चुनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसे लगाने के सही समय के बारे में सोचा है।

हो सकता है कि आपक मन में यह सवाल आया हो कि आप होममेड मास्क को सुबह लगाएं या रात में। मन में इस तरह का ख्याल आना लाजमी है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका जवाब हर बार एक जैसा नहीं होता। जहां कुछ मास्क ऐसे होते हैं जो आपकी स्किन को सुबह-सुबह फ्रेश और ग्लोइंग बना देते हैं। वहीं कुछ मास्क ऐसे होते हैं, जो रिलैक्स करने वाले होते हैं और इसलिए इन्हें रात में लगाना ज़्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि होममेड फेस मास्क लगाने का सही समय क्या होना चाहिए-

सुबह में फेस मास्क लगाने के फायदे और नुकसान

Best time to apply face mask

अगर आप सुबह के समय फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको कुछ फायदे व नुकसान मिल सकते हैं। मसलन-
इससे आपको तुरंत ग्लो मिल सकता है। इससे आपकी स्किन एकदम फ्रेश और ग्लोइंग लगती है।
सुबह के समय एक हाइड्रेटिंग या ब्राइटनिंग मास्क लगाने से स्किन मेकअप या सनस्क्रीन के लिए तैयार हो जाती है।
अगर मॉर्निंग फेस मास्क में एलोवेरा या खीरे आदि का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे स्किन एकदम फ्रेश लगती है।
हालांकि, कुछ मॉर्निंग फेस मास्क से दिन में स्किन ऑयली हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:Naturally Black Hair: नहीं पड़ेगी डाई की जरूरत, बस इस आसान तरीके को करें ट्राई

रात में फेस मास्क लगाने के फायदे व नुकसान

face masks for glowing skin

रात में फेस मास्क लगाने के भी अपने फायदे व नुकसान हैं। मसलन-
रात को स्किन रिपेयर मोड में होती है तो ऐसे में दूध, ओट्स, शहद या चंदन जैसे इंग्रीडिएंट्स से बना मास्क आपकी स्किन के आराम पहुंचाता है और उसे पोषण देता है।
इससे आपकी स्किन को रातभर पैम्पर करने में मदद मिलती है।
लेकिन अक्सर लोग दिनभर थके होने की वजह से अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन को सही तरह से फॉलो नहीं कर पाते हैं। जिससे स्किन को उतना फायदा नहीं मिलता।

इसे भी पढ़ें:स्किन केयर रूटीन से नहीं मिल रहा फायदा, करें ये 3 बदलाव

कब करें किसका इस्तेमाल

Morning skincare vs night skincare

फेस मास्क को कब इस्तेमाल करना चाहिए, यह आपके स्किन टाइप और स्किन गोल्स पर डिपेंड करता है। मसलन-
स्किन को ब्राइट बनाने, उसे हाइड्रेशन देने और स्किन की सूजन या पफीनेस कम करने के लिए सुबह के समय फेस मास्क लगाना अच्छा रहता है।
वहीं, गहरे पोषण के लिए, रेडनेस को शांत करने और टैन हटाने के लिए रात के समय फेस मास्क का इस्तेमाल करने पर विचार करें।
हालांकि, अगर आपको एक समय चुनना हो तो रात के समय फेस मास्क ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि स्किन रात को इंग्रीडिएंट्स अच्छे से अब्जॉर्ब करती है और आपको बार-बार चेहरा धोने की ज़रूरत नहीं होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP