सफेद बाल हमारे पूरे लुक को खराब कर देते हैं। इसलिए जब भी किसी के बाल ज्यादा सफेद नजर आते हैं, तो वो अपने बालों में काली डाई का इस्तेमाल करते हैं। यह डाई केमिकल के साथ बनाई जाती है। इसी वजह से उनके बाल इंस्टेंट काले हो जाते हैं। लेकिन इससे हमारे बाल भी काफी झड़ते हैं। ऐसे में आप घर पर ही बालों को करने के लिए घरेलू नुस्खे को ट्राई करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप अपने बालों को काला कर सकती हैं।
सफेद बाल क्यों होते हैं
उम्र से पहले सफेद बाल बदलते लाइफस्टाइल और मौसम के कारण होते हैं। कई बार हम अपने बालों की सही तरीके से केयर नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से भी हमारे बाल काले नहीं रह पाते हैं। ऐसे में हम बाजार की डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे आपके बाल 15 दिन के लिए ही काले रहते हैं। ऐसे में आप मेहंदी से भी इसे काला कर सकते हैं।
इस तरह काले करें बाल
- इसके लिए आपको एक बाउल में मेहंदी लेनी है।
- इसमें काली चाय को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिक्स करना है।
- इन सभी चीजों को आपको लौहे के तवे पर मिक्स करना है।
- इससे मेहंदी का कालापन और गहरा हो जाएगा।
- इसे कुछ समय के लिए रेस्ट के लिए रख दें।
इस तरह लगाएं बालों में मेहंदी
- इसके लिए आपको बालों को पार्टिशन में बांटना है।
- फिर इसे ब्रश की मदद से अपने बालों में लगाना है।
- इसे लगाकर सूखने दें। जब ये अच्छे से सूखेगी तो इससे बालों में कलर अच्छा आएगा।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इसे लगाने से आपको बाजार की हेयर डाई के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही बाल काले हो जाएंगे।
बालों को काला करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- मेहंदी में डालने वाली चीजों का पैच टेस्ट कर लें, ताकि आपके स्कैल्प में कोई दिक्कत न हो।
- आप चाहें तो बालों को काला करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
- बालों में आपको किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें।
- मेहंदी को बालों में हफ्ते में 1 बार ही लगाएं। इससे आपके बाल नेचुरली काले हो जाएंगे।
इस तरह से अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं। इसे लगाने से आपके बालों में शाइन भी ऐड हो जाएगी। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी होने लगेगी।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों