
Makeup look: शादी के बाद जब भी पहला त्योहार पड़ता है तो महिलाएं कोशिश करती हैं वो दुल्हन की तरह तैयार हो। ऐसे में करवाचौथ तो बेहद खास है इस दिन का इंतजार हर सुहागिन महिला करती है। कई सारी महिलाएं तो पहले से ही सारी तैयारियां करके रखती हैं ताकि वो उस दिन सबसे अलग नजर आए। ऐसे में अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इस दिन खास दिखना तो बनता है। ऐसे में आप घर बैठे ही इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आप सिंपल और क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन का ग्लो अलग ही नजर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग लगेंगी। इसे क्रिएट करने के लिए पहले आपको अपने बेस को शाइनी रखना है। इसके लिए आप हाइलाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर आंखों का मेकअप स्मोकी क्रिएट करना है और लिप्स को सिंपल रखना है। इके बाद इसे मेकअप स्प्रे से सेट करना है। इस तरीके से आपका लुक क्रिएठ हो जाएगा।

शादीशुदा महिलाएं अक्सर रेड कलर मेकअप लुक को काफी पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसे मेकअप लुक क्रिएट करना पसंद है तो इस करवा चौथ आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस को सिंपल रखना होगा। वहीं आंखे और लिप्स को थोड़ा बोल्ड लुक देना होगा। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा और रेड कलर ज्यादा ओवर भी नहीं लगेगा। इस तरीके के लुक के साथ आप कोई भी हैवी साड़ी या सूट पहन सकती हैं।
HZ Tips: इस लुक के साथ आप ग्लॉसी की जगह मैट लिपस्टिक यूज करें।
इसे भी पढ़ें: परफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन टिप्स और ट्रिक्स का रखें ध्यान

कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें सिंपल लुक ज्यादा पसंद होता है। शादी के बाद भी वो ऐसे ही रहना पसंद करती हैं। ऐसे में आप करवा चौथ पर पीची लुक क्रिएट (डस्की स्किन मेकअप लुक) कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बेस को सिंपल रखना है हर चीज का इस्तेमाल पीच कलर में करना है। आप चाहे तो आंखों को सिंपल रखकर लिप्स को हाइलाइट कर सकती हैं। इससे भी लुक काफी सुंदर लगता है। इस तरीके से आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं और इस करवा चौथ सुंदर दिख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bold Makeup Tips : अचानक किसी पार्टी में जाना है तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik/ Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।