herzindagi
image

Dark Underarms: काले नजर आ रहे हैं आपके अंडरआर्म्स, तो इसके लिए ट्राई करें ये खास घरेलू नुस्खे स्किन का रंग हो जाएगा साफ

गर्मी के मौसम में अक्सर हमारे अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इसका कारण होता है ज्यादा पसीना आना। यह पसीना सूख जाता है और बगल में पैच छूट जाते हैं। इसे साफ करने के लिए जरूरी है कि आप सही चीजों का इस्तेमाल करें।
Editorial
Updated:- 2025-04-16, 18:44 IST

गर्मी में कई सारी समस्याएं होती हैं। कई बार स्किन पर ज्यादा पसीना आने से त्वचा काली और चिपचिपी नजर आती है, तो कई बार स्किन पर दाने होने लगते हैं। ऐसे में हमें ज्यादा महंगे प्रोडक्ट या ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। अंडरआर्म्स की भी हमें यही समस्या होती है। हमारे अंडरआर्म्स काले नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही घरेलू तरीकों को ट्राई करें। साथ ही, इसे आप रोजाना ट्राई करें। इससे आपके काले अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे।

आलू के रस का करें इस्तेमाल

Potato

आप अपने काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के नुस्खे से आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे। बस आपको इसे सही तरीके से ट्राई करना है। इसे आप रोजाना भी लगा सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहतर होते हैं।

आलू के रस का ऐसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक आलू लेना है।
  • इसे कद्दूकस कर लेना है।
  • इसके बाद इसे अच्छे से निचोड़ कर रस निकालना है।
  • फिर इसमें हल्का सा एलोवेरा जेल डालना है।
  • इसके बाद आपको इसे एक स्प्रे बोतल में डालना है और अंडरआर्म्स पर लगाना है।
  • इसे सूखने दें। फिर 15 मिनट बाद अपने अंडरआर्म्स को साफ करें।
  • इसे रोजाना लगाएंगे तो आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे।

नारियल तेल और नींबू

Dark under arms for women

नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल भी आप अपने अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन साफ हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में सिट्रिक एसिड ज्यादा होता है। इससे कालापन कट जाता है।

इस तरह करें नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लेना है।
  • इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करना है।
  • फिर इसे एक कॉटन पैड की मदद से लगाना है।
  • इसे कुछ देर के लिए सूखने दें।
  • फिर इसे पानी से साफ करें। इससे आपकी स्किन साफ करें।
  • इससे आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक अंडर आर्म की वजह से नहीं पहन पा रही स्लीव लेस कपड़े, तो एक हफ्ते तक करें ये काम

इन बातों का रखें ध्यान

  • अंडरआर्म्स पर नहीं करें ब्लीच का इस्तेमाल। इससे आपकी स्किन जल सकती है।
  • अंडर आर्म्स को साफ करने के लिए अगर किसी अलग चीज को लगा रही हैं, तो ऐसे में एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
  • अंडरआर्म्स को शेव करके इन चीजों को इस्तेमाल करें। इससे आपको स्किन एलर्जी नहीं होगी।
  • अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो इसके लिए पैच टेस्ट जरूर करें।

नोट: किसी भी चीज को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट राय जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: Dark Underarms: आर्म्स की त्वचा हो रही है काली?  तुरंत बंद कर दें ये दो काम, नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।