herzindagi
best face mask for oily skin care ideas

ऑयली त्वचा पर पिंपल्स कम करने के लिए लगाएं ये फेस मास्क, जानें फायदे

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए ताकि आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। साथ ही, आपके चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाए।
Editorial
Updated:- 2024-08-20, 17:30 IST

मौसम के बदलने की वजह से अक्सर हमारी स्किन प्रॉब्लम भी बदल जाती है। किसी को चेहरे पर दाने होने लगते हैं, तो किसी के चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल आने की वजह से चेहरा डल लगने लगता है। इसके लिए हम चेहरे को स्क्रब करते हैं। कई बार पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर से ऑयल नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर फेस मास्क को बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा। साथ ही, आपको स्किन प्रॉब्लम भी कम नहीं होगी। 

मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस मास्क

Face mask care

आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों चीजों के मिश्रण से आपकी स्किन पर से एक्सट्रा ऑयल कम हो जाएगा। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते पर 1 बार इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको इसे घर पर तैयार करना होगा। 

इस तरह बनाएं फेस मास्क

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर रखना है। 
  • फिर इसमें 1 चम्मच शहद और एलोवेरा जेल को मिलाना है। 
  • अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। 
  • इसे सूखने तक चेहरे पर लगाना है। 
  • फिर चेहरे को पानी से साफ करके मॉइश्चराइजर अप्लाई करना है। 
  • इस फेस मास्क को अप्लाई करने से चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा। 

चंदन और गुलाब जल का करें इस्तेमाल 

Face mask for oily skin care

चेहरे पर चंदन लगाने से दाने की समस्या कम हो जाएगी। इसके अलावा चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी कम हो जाएगा। इसके लिए आपको इसका फेस मास्क बनाकर चेहरे पर अप्लाई करना है। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां, आजमाएं यह घरेलू नुस्खा

इस तरह करें इस्तेमाल 

  • इसे लगाने के लिए पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लेना है। 
  • फिर इसमें 2 चम्मच गुलाब जल और पानी को मिक्स करना है। 
  • इसका पेस्ट बनाना है और इसे चेहरे पर अप्लाई करना है। 
  • इसे चेहरे पर सूखने देना है।
  • इस तरह के फेस मास्क लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, इसमें से एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा। 

बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट से ज्यादा आपको चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। घर पर बनी चीजें केमिकल फ्री होती है। इसे आप एक्सर्ट की सलाह के बाद लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Acne Skin Care Tips : पिंपल्स को कम करने में मददगार है ये DIY क्रीम, इस तरह करें इस्तेमाल

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट राय लेना न भूलें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।