herzindagi
Is Multani Mitti good for anti aging

बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां, आजमाएं यह घरेलू नुस्खा

अगर आप भी उम्र से पहले बूढ़ी नजर आने लगी हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। घर में मौजूद कुछ चीजों को इस्तेमाल कर, आप जवां नजर आ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-20, 15:23 IST

बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता है। उम्र बदलने के साथ, हमारे शरीर और चेहरे पर इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। हालांकि, डाइट और रूटीन में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करके, आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को थाम सकती हैं। वहीं, चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए, सही स्किन केयर भी बहुत जरूरी है। कुछ महिलाएं, उम्र से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती हैं। वहीं, कुछ की स्किन, बढ़ती उम्र मे भी जवां और चमकदार बनी रहती है। चेहरे को जवां बनाए रखने में भी कई घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी एजिंग के साइंस नजर आने लगे हैं या उम्र से पहले आप बूढ़ी दिख रही हैं, तो घर में मौजूद 2 चीजों की मदद से बनाया गया फेस पैक आपके चेहरे को बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाने में मदद करेगा। इसे कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए करें मुल्तानी मिट्टी और शहद का इस्तेमाल

face pack for anti ageing

  • मुल्तानी मिट्टी, चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होती है। कील-मुहांसों को कम करने और स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने में यह कारगर है।
  • मुल्तानी मिट्टी में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं और त्वचा में कसावट आती है।
  • दूध में विटामिन ए, विटामिन डी और रेटिनॉल पाया जाता है। यह भी एजिंग के साइन्स को कम करता है।
  • दूध, इलास्टिसिटी को बढ़ाता है और इसमें मौजूद, लैक्टिक एसिड, कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे स्किन हेल्दी होती है।
  • मुल्तानी मिट्टी और शहद से बना फेस पैक, ब्लैकहेड्स को कम करता है और इससे स्किन में ग्लो आता है।
  • मुल्तानी मिट्टी, चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखकर, कई तरह के स्किन इंफेक्शन्स से भी बचाती है।
  • शहद में भी एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं। 
  • शहद स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है।

यह भी पढ़े- उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज

मुल्तानी मिट्टी और शहद से कैसे बनाएं एंटी-एजिंग फेस पैक

multani miti for young skin

सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • दूध- 1-2 चम्मच

विधि

  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसमें आप गुलाब जल की कुछ बूंदे मिला सकती हैं।
  • इसे आपको 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
  • कुछ हफ्तों में अंतर महसूस होगा।
  • इसे हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगाएं।

 

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए चेहरे पर करें शहद का इस्तेमाल, जानें कैसे?

 

 

नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको बढ़ती उम्र को घटाने का घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।