Dark Underarms Remedies: डार्क अंडरआर्म्स से हैं परेशान? एक्सपर्ट के बताए इन 4 घरेलू नुस्खों से करें क्लीन

Underarms whitening home remedies: अगर आप भी डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हो चुकी हैं और हर तरह के उपाय अपना चुकी हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके देख सकती हैं।
get rid of dark underarms

Tips to whiten Underarms: लड़कियों को अपनी शरीर के हर एक अंग का खूब ख्याल रखना पड़ता है। अन्यथा उनका लुक पूरा बिगड़ जाता है। ऐसे में कुछ समस्याएं आम होती हैं, जो अधिकतर लड़कियों के साथ देखने को मिलती हैं। उन्हीं में से एक डार्क अंडरआर्म्स की दिक्कत होना है। इसके चलते बहुत लड़कियां स्लीवलेस ऑउटफिट पहनने में काफी हिचकिचाती हैं। काले अंडरआर्म्स की वजह से उन्हें कई बार काफी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह एक हर लड़की के लिए समस्या का विषय बन जाता है।

आपको बता दें काले अंडरआर्म्स का होना कोई मेडिकल से जुडी परेशानी नहीं है, बल्कि यह डेड स्किन, हार्मोनल असंतुलन, और रेजर से बाल साफ करने की वजह से होने लगती है। इसके अलावा आजकल मार्केट में आज कई तरह की हेयर रिमूवल क्रीम भी मिल रही हैं। इनको भी स्किन पर लगाने से स्किन काली पड़ने लगती है। दरअसल, इन सभी में केमिकल होता है और इसका प्रभाव स्किन पर देखने को मिलता है। ऐसे में आपको इनका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या है और कई उपाय करने के बाद भी यह ठीक नहीं हो रही है, तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपनी अंडरआर्म्स की त्वचा को चमका सकती हैं। इन घरेलू उपायों को ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है।

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें डार्क अंडरआर्म्स

dark under arms clean tips

1 कॉफी पाउडर, चीनी और गुलाब जल

बनाने का तरीका

coffee powder uses

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में कॉफी पाउडर लेना है।
  • अब आप उसमें चीनी डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद आपको इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लेना है।
  • इस पेस्ट को अब आप अपने अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें।
  • जब यह अच्छी तरह सूख जाएं तो इसे किसी गीले सूती कपड़े से साफ कर दें।

2 बादाम, ग्लिसरीन, कोकोनट आयल

almond uses

  • बादाम- 8-10 भीगे हुए
  • ग्लिसरीन- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • आपको एक कटोरी में करीब 8-10 बादाम लेकर पानी में भिगो देना हैं।
  • भीग जाने के बाद आप इनका छिलका हटाकर मिक्सी या हैंड ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें।
  • इसके बाद आपको इसमें ग्लिसरीन और कोकोनट ऑयल मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लेना है।
  • इस पेस्ट को आप अंडरआर्म्स की स्किन पर लगाएं।
  • सूख जाने के बाद आप इसे गीले कॉटन के कपड़े या कॉटन से पोंछ लें।
  • इन उपायों को आप हफ्ते में दो बार दोहरा सकती हैं। ऐसा करने से आपके कुछ हफ्तों में आपके अंडरआर्म्स की स्किन में फर्क दिखने लगेगा।
  • नोट- किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करके देख लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP