Bel Mehndi Designs For Raksha Bandhan 2024: राखी के त्योहार पर हाथों में झटपट लगाएं मेहंदी की ये खूबसूरत और आसान डिजाइंस

राखी के त्‍योहार पर हाथों को खूबसूरत अंदाज देने के लिए आप भी बेल मेहंदी की सरल और सुंदर डिजाइंस लगा सकती हैं। 

bel mehndi designs for raksha bandhan to celebrate this day pics

रक्षाबंधन के त्‍योहार पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड काफी प्रचलित है। इस दिन के लिए लड़कियों और महिलाओं की तैयारी भी बहुत खास होती है। ऐसे में मेहंदी लगवाने के लिए उन्‍हें वक्‍त भी कम मिलता है। अगर आप भी इस त्‍योहार पर हाथों में मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको आज हम बेल मेहंदी की कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे, जो कम समय में और आसानी से लग जाएंगे। इतना ही रचने के बाद ये डिजाइंस बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगेंगे और आपके ट्रेडिशनल लुक में चार-चांद लगा देंगे। तो चालिए रक्षाबंधन पर आप भी बेल मेहंदी की इन डिजाइंस को ट्राई करके देख सकती हैं।

फुलबेल डिजाइन

bel and leaf deisgns

अगर आप चाहती हैं कि आपका हाथ भरा हुआ नजर आए तो आप इस तरह का मेहंदी डिजाइन भी बनवा सकती हैं और इस तरह के मेहंदी डिजाइन बनाने के बाद आपके हाथ खूबसूरत भी नजर आएंगे।

फ्लावर्स बेल मेहंदी डिजाइन

bel mehndi designs for rakshabandhan

यह बेल वाली मेहंदी का डिजाइन भी आप आसानी से रक्षाबंधन के मौके पर बना सकती हैं. इस डिजाइन में बड़े फुल और छोटे पतियों के डिजाइन बनाए गए हैं और इस डिजाइन को बनाने के बाद आपका हाथ काफी सुंदर नजर आएगा।

फुलकारी बेल मेहंदी डिजाइन

bel mehndi designs

यह फुलकारी बेल मेहंदी डिजाइंस काफी ट्रेंड में है। यह फूल और पतियों का ये बेल डिजाइन आसानी से आप घर पर बना सकती हैं और इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों लो न्यू लुक देगा।

अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन

arabic Mehndi Designs

अरेबिक स्टाइल या पाकिस्तानी स्टाइल की मेहंदी हथेली पर सजाना पसंद करती हैं तो इस तरह से आप अरेबिक स्टाइल में फूल-पत्ती वाली डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। देखने में इस तरह की मेहंदी बेहद खूबसूरत लुक देने में मदद करती है।

लीफ डिजाइन वाली राखी

Leaf bel mehndi designs

आप अपने हाथों में लीफ के डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको हाथ में पत्ती के डिजाइन का क्रिट करना है। इसके बाद इसमें शेड करना है। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा।

चांद बेल मेहंदी डिजाइन

chand mehndi design

मेहंदी के लिए आप सिंपल बेल की जगह पर चांद-सितारों के साथ भी बेल बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न और हाथों पर मिनिमल नजर आता है। इसमें आप फूल-पत्ती और झूमर भी साथ में बना सकती हैं।

rakshabandhan  henna art

गुलाब के फूल डिजाइन वाली बेल मेहंदी (Rose Flower Bel Mehndi Designs)

Rose Flower bel Mehndi Designs

हाथों को सजाने के लिए आप गुलाब के फूल डिजाइन वाली बेल मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें गुलाब के छोटे से लेकर बड़े दोनों तरह के फूलों को क्रिएट किया गया। इसके बाद पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। इसमें शेड जरूर करें। इससे आपकी मेहंदी अच्छी लगेगी। आप उंगली पर भी गुलाब के फूल के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।

फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन

Flower Bail mehndi designs

आप अपने हाथों में सिंपल और आसानी से लगने वाली फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें आपके हाथों में फूल के अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद आसपास पत्तियों के डिजाइन से इसे कंप्लीट करना है। इन फूलों में शेड जरूर करें। इससे यह फूल अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको राखी पर मेहंदी लगाने के लिए बाजार जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्रिस-क्रॉस बेल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी को थोड़ा मॉर्डन अंदाज देने के लिए आप दो बेल को क्रिस-क्रॉस करके हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप फूल की एक पतली बेल बनाएं और इसे क्रिस-क्रॉस अंदाज देने के लिए आप दूसरी तरफ बॉर्डर की बेल बना सकती हैं। बेल आप कई तरह के छोटे बड़े फूल और पत्तियां बना सकती हैं। वहीं बॉर्डर में लाइन और डॉट्स बना सकती हैं। इससे आपके हाथों पर एक अनोखी डिजाइन बनेगी। अगर आपके हाथ लंबे हैं तो यह डिजाइन आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत लगेगी। वहीं अगर आपकी हाथ छोटे हैं तो क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को लंबा दिखाएगी।

इसे जरूर पढ़ें- 5 Love Quotes Mehndi Designs: हाथों में पति के लिए मेहंदी से लिखवाएं प्रेम भरे संदेश, देखें डिजाइंस

mehndi art bel designs

जाल बेल मेहंदी डिजाइन

आप जाल की बेल भी बना सकती हैं। इसमें आप फूलों का जाल, डॉट्स का जाल या फिर आप लाइंस का खूबसूरत जाल बनाकर बीच-बीच में फूल, पत्‍ती, कैरियां, पराग और लताएं बना सकती हैं। इस तस्‍वीर में आप देख सकती हैं, कि बेल को कर्व अंदाज दिया गया है। इस तरह की बेल लंबे हाथों पर बहुत अच्‍छी लगती है, वहीं आपके हाथ चौड़े हैं तो इस तरह की बेल मेहंदी डिजाइंस में आपके हाथ पतले नजर आते हैं।

bel designs for sister

कैरी बेल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी में कैरी की डिजाइन आप कई तरह से बना सकती हैं। कैरी के साथ भी आप फूल-पत्‍ती, लताएं और पराग आदि बना सकती हैं। यह डिजाइंस दिखने में बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं और आप इसे पतले, चौड़े या छोटे किसी भी तरह के हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में आप 1 या 2 लेयर में बेल लगाएंगी तो यह ज्‍यादा खूबसूरत नजर आएगी। आप इस मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक देानों साइड लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Keri Mehndi Designs for Sawan 2024: केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें

hand mehendi designs

मल्‍टी बेल मेहंदी डिजाइन

मल्‍टी बेल मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्‍छा विकल्‍प है, जो हाथों पर हैवी मेहंदी डिजाइंस लगाना चाहती हैं। इसे आप हथेली से लेकर कलाई और उसके आगे तक लगा सकती हैं। इससे आपके फ्रंट और बैक दोनों साइड से हाथ कवर हो जाएंगे। इस तरह की बेल मेहंदी में आप फूलों की बेल या फिर कैरी की बेल बना सकती हैं।

mehandi designs pictures

अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन

अरेबिक बेल डिजाइन भी आप हाथों में लगा सकती हैं। इस तरह की बेल में आप कैरी, फूल, पत्‍ती या फिर जाल आदि की डिजाइन बना सकती हैं। जिन लोगों को कम समय में हाथों पर लाइट मेहंदी लगानी है, उनके लिए यह डिजाइंस बहुत अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं। आप चाहें तो इस तरह की बेल को फ्रंट या बैक कहीं भी लगा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP