5 Love Quotes Mehndi Designs: हाथों में पति के लिए मेहंदी से लिखवाएं प्रेम भरे संदेश, देखें डिजाइंस

हरियाली तीज पर आप अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं और उसमें अपने पति के लिए प्‍यारा सा संदेश भी लिखवा सकती हैं। इस लेख में ऐसे ही कुछ डिजाइंस देखें। 

love quotes mehndi designs new pic

सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में बहुत सारे पर्व आते हैं, जो खास महिलाओं के लिए हाते हैं और इन त्‍योहारों पर महिलाएं अपने साज श्रृंगार से जरा भी समझौता नहीं करती हैं। खासतौर पर जब तीज जैसा त्‍योहार होता है, तो महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं और यह मेहंदी खास पति के लिए होती हैं।

कुछ खास अवसरों पर आप अपने पति को प्‍यार जताने के लिए अपने हाथों की मेहंदी में प्‍यार भर कोट्स लिखवा सकती हैं। इन कोट्स को मेहंदी की डिजाइन के साथ आप इस तरह से जोड़ सकती हैं, जिसे देखने में लगता है कि आपने जो लिखा है वह भी एक डिजाइन ही है।

तो चलिए आज ही आपको इस आर्टिकल में कुछ कोट्स दिखाएंगे, जो आप अपने पार्टर्न के लिए मेहंदी लगवाते समय लिखवा सकती हैं।

mehandi designs for husband wife

नई दुल्‍हन के लिए तीज की मेहंदी ( Teej Mehndi)

अगर आपकी शादी को ज्‍यादा वक्‍त नहीं हुआ है या फिर आपकी यह पहली तीज है, तो आप अपने पति से प्‍यार का इजहार करने के लिए मन की बात को छोटे से लफजों मेहंदी के साथ जोड़ सकता है। आप कैरी, मंडला आर्ट या फिर बॉर्डर मेहंदी लगा सकती हैं। इसके साथ ही कुछ प्‍यार भरे कोट्स, शायरी या कविताओं को भी मेहंदी से लिख सकती हैं।

कुछ उदाहरण हम आपको देते हैं-

  • मेरी सुबह आपसे शुरू हो। मेरी रात आप पर खत्म हो। पहली साँस आपसे शुरू हो। आखिरी साँस आप पर खत्म हो।
  • मेरी जिंदगी शुरू तो नहीं हुई तुम्हारे साथ, मगर ख्वाइश है कि खत्म तुम्हारे साथ हो।
  • वैसे तो एक आम सी लड़की हूं, लेकिन एक शहजादे ने शहजादी बना रखा है।
hariyali teej henna art

नाराज पति को प्‍यार जताने वाली मेहंदी (Mehndi For Husband)

अपने रूठे पिया को भी आप मेहंदी लगाकर मना सकती हैं, मगर मेहंदी में उनके लिए कुछ ऐसा संदेश लिखवाएं कि पति गुस्‍सा भूल कर आपको सीने से लगा लें। इसके लिए आप मोटिफ, गोल टिक्‍की, फ्रेम मेहंदी लगवा सकती हैं। आप इसके अंदर छोटा बड़ा जैसा चाहें वैसा संदेश लिखवा सकती हैं। यहां हम आपको मेहंदी की तस्‍वीर के साथ ही, संदेश के भी कुछ आइडिया बताएंगे।

  • अब सफर कोई भी हो, हमसफर तो तुम ही रहोगे हमेशा।
  • जहां इंतजार ना हो, वहां प्रेम व्यर्थ है, सती प्रेम है, तो शिव प्रेम का अर्थ है।
  • कोई कोहिनूर दे, तो भी सौदा ना करूं जनाब, उसके इश्‍क ने मेरी तिजोरी भर दी है।
love quotes mehndi designs

हैवी कोट्स मेहंदी डिजाइंस (Qoutes Mehndi)

अगर आपको हैवी मेहंदी डिजाइंस पसंद हैं, तो आप जाल, झरोखा और मेहताब मेहंदी डिजाइन आप लगा सकती हैं। इसके अंदर आप छोटे-छोटे संदेश अपने पति या प्रेमी के लिए लिख सकती हैं। जिसे पढ़कर उन्‍हें एक बार फिर से आपसे प्‍यार हो जाएगा। इस तरह की मेहंदी में आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों में संदेश लिख सकती हैं। कुछ विकल्‍प हम आपको बताते हैं-

  • वो मेरे दिल का सबसे पसंददीदा शख्स है, उसके जिक्र पर तो रूह भी मुस्कुराती है।
  • कभी रुक न सकेगा तुमसे सिलसिला मेरी मोहब्बत का , मेरा इश्क तुम्हारी हां या ना का मोहताज नहीं।
  • जरुरी नही इश्क़ लबो से बयां किया जाये, आंखों की बातें भी इश्क़ जाहिर करती है।
love message mehndi

सिंपल कोट्स मेहंदी (hariyali Teej Mehndi)

सिंपल मेहंदी डिजाइंस के साथ भी आप अपने पार्टनर के लिए खूबसूरत कोट्स या बातें लिख सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में चक्र, बेल और मोर मेहंदी आप लगा सकती हैं। यह मेहंदी दिखने में खूबसूरत भी लगती हैं और इससे आपके हाथ भी ज्‍यादा भरे-भरे नहीं लगते हैं। आप इस तरह की मेहंदी के साथ बीच-बीच में कोट्स भी लिख सकती हैं। कुछ कोट्स के बारे में हम आपको बताते हैं-

  • बहुत खास इंसान है वो, जिसने मेरा हर दिन खास बना दिया।
  • उनकी बातों में कुछ यूं खो जाते है हम, उनकी नज़रो से ही घायल हो जाते है हम।
  • जब जब तुम्हारा दीदार हुआ है, तब तब मेरा पतझड़ सा जीवन सावन हुआ है।
love quotes mehndi designs for hariyali teej

माड़वाड़ी तीज मेहंदी (Mehndi New Designs )

माड़वाड़ी मेहंदी डिजाइंस बहुत ज्‍यादा बारीक और घनी होती हैं। अगर आप घनी मेहंदी लगवा रही हैं, तो बीच में या साइड में अपने पति के लिए संदेश लिखने की जगह छुड़वा लें। यह मेहंदी डिजाइन आप केवल अपनी हथेलियों पर भी लगवा सकती हैं और पूरे हाथों पर भी इस तरह की मेहंदी डिजाइंस लगवाई जा सकती हैं।

  • अधूरे से हम तब पुरे हो जायेंगे, मैं और तुम मिलकर जब हम हो जायेंगे।
  • मेरी हर मन्नत में ज़िक्र होता है तेरा, बस ता - उम्र रिश्ता बना रहे तेरा और मेरा।
  • उनकी एक झलक दीवाना बनाती है, वो बेशक चुप रहे, पर उनकी नज़रे सब कह जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP