साल 2021 खत्म हो गया है और इस साल हमने फैशन से लेकर ब्यूटी ट्रेंड और मेकअप में बहुत से बदलाव देखे हैं। क्योंकि साल 2020 में लोगों का कोरोना वायरस की वजह से लगभग पूरा साल ही घर के अंदर बीता था। लेकिन इस साल यानि 2021 में ब्यूटी और स्किन केयर को लेकर लोगों ने कई सारी चीजें ट्राई कीं। साथ ही, इस विषय को लेकर ब्यूटी एक्सपर्टशहनाज हुसैन कहती हैं कि अभी भी हम महामारी के हैंगओवर का अनुभव कर रहे हैं, इसलिए 2022 के ब्यूटी ट्रेंड कुछ हद तक 2021 के ब्यूटी ट्रेंड्स की तरह ही होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार साल 2021 में हम ब्यूटी और हेयर केयर को लेकर और भी कुछ नए तरह के ट्रेंड्स देख सकते हैं। ये ऐसे ट्रेंड्स हैं जो 2021 से जुड़े हुए हैं, लेकिन 2022 में कुछ अलग ही नतीजे लेकर आएंगे। तो चलिए आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए कुछ ऐसे ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2022 में ट्रेंड में रहने वाले हैं।
साल 2022 में आई मेकअप काफी ट्रेंड में रहेगा। क्योंकि महिलाएं मास्क के साथ आंखों के मेकअप पर जोर देंगी। महिलाएं अपनी आंखों को आईलाइनर से स्टाइलिश तरीके से डिजाइन करना चाहेंगी। एक्सपर्ट के अनुसार साल 2022 में महिलाएं आईशैडो, आईलाइनर, मस्कारा आदि जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट को ज्यादा पसंद करने वाली हैं।
साल 2022 में आई मेकअप के साथ कलर्ड आईलाइनर का ट्रेंड भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, आईलाइनर का ब्यूटी ट्रेंड काफी खत्म नहीं होता लेकिन नए साल में कलर्ड आईलाइनर के अलग-अलग ब्यूटी ट्रेंड देखने को मिलेंगे। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के अनुसार कई महिलाएं ब्लैक आईलाइनर को आंखों पर लगाने के बाद कलर्ड आईलाइनर को लगाना पसंद करेंगी। इसके अलावा, कुछ महिलाएं काजल की जगह कलर्ड आईलाइनर का इस्तेमाल करेंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-आईलाइनर से निखरेगी आंखों की खूबसूरती, अगर रखेंगी इन बातों का ध्यान
मास्क 2022 में भी कहीं नहीं जाएंगे तो मास्क मेकअप यकीनन एक नया ब्यूटी ट्रेंड होगा। जैसा कि आंखों और लिपस्टिक के साथ हो रहा है 2022 मास्क मेकअप ट्रेंड्स भी बहुत वायरल होंगे। मास्क के अंदर कैसे मेकअप करें, कैसे आप अपने मेकअप को लंबे समय तक टिका सकती हैं, मास्क से हुई स्किन एलर्जी को कैसे ठीक करें आदि स्किन केयर और मेकअप ट्रेंड्स 2022 में भी इसी तरह से लोकप्रिय रहेंगे, जिस तरह से वो इस साल रहे हैं।
आई मेकअप के अलावा साल 2022 में बोल्ड और ब्राइट मेकअप का ब्यूटी ट्रेंड रहेगा। महिलाएं वेस्टर्न ड्रेसेस से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ बोल्ड मेकअप करना काफी पसंद करेंगी। इसके अलावा, महिलाएं अच्छे बेस और फाउंडेशन पर भी जोर देंगी। क्योंकि मेकअप के लिए फाउंडेशन एक अहम हिस्सा है, जिसके बिना एक बोल्ड लुक नहीं आएगा।
नए साल में लोगों अपनी हेल्थ स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूक होने के साथ-साथ अपनी स्किन की भी अधिक देखभाल करेंगे। इसलिए साल 2022 में हर्बल ब्यूटी ट्रेंड देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, लोग प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ घरेलु उपचार का भी इस्तेमाल करेंगे। हालांकि, हर्बल स्किन केयरपहले से ही ट्रेंड में हैं लेकिन अगले साल इन प्रोडक्ट की लोकप्रियता अधिक बढ़ेगी।
महिलाएं अपने चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए सनस्क्रीन और सन ब्लॉक जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगी। इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट ने साल 2022 में सनस्क्रीन जैसे उत्पादों की बिक्री में भी वृद्धि होने की भविष्यवाणी की है। साथ ही साथ अन्य स्किन केयर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी ट्रेंड देखने को मिल सकता है।
साल 2022 में कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्सऔर भी ज्यादा चर्चित हो सकते हैं। क्योंकि कोरियन प्रोडक्ट्स की मांग धीरे-धीरे करके काफी बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं। कोरियन स्किन केयर रूटीन में सबसे ज्यादा जरूरी हिस्सा होता है स्किन क्लींजिंग का और ये पूरा का पूरा 10 स्टेप का रूटीन है। जहां एक ओर धीरे-धीरे मार्केट में लीनिएज, इनिसफ्री, फेसशॉप जैसे ब्रांड्स अपनी पकड़ जमा रहे हैं वहीं इनके प्रोडक्ट्स भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
साल 2022 में सबसे ज्यादा DIY होममेड फेस मास्क पसंद किए जाएंगे। क्योंकि इन सभी फेस मास्क को बनाने के लिए घर में और किचन में आसानी से मिल जाने वाली सामग्रियों का इस्तेमाल जा सकता है। सबसे ज्यादा अवोकाडो और हल्दी से बने फेस मास्क पसंद किए जाएंगे। साथ ही, लोग घर पर फेशियल से लेकर अपने बालों की देखभाल भी करने के लिए होममेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-Shahnaz Husain Tips: त्वचा को साफ़ और हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
ये कुछ ऐसे ब्यूटी ट्रेंड्स हैं जो आने वाले साल में काफी ट्रेंड में रहने वाले हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।