herzindagi
beautiful nails at home manicure tips

Manicure At Home: पीले पड़े नाखूनों को चमकाने के लिए घर पर केवल 5 रुपये में करें मैनीक्योर, जानें कैसे?

नाखूनों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों की मदद ले सकती हैं। इन चीजों की मदद से मैनीक्योर आसानी से किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 20:43 IST

खूबसूरत दिखने वाले नाखून हम सभी चाहते हैं। इसके लिए हम बाहर से मैनीक्योर व नेल एक्सटेंशन करवाते हैं। बाहर मैनीक्योर करवाने के लिए हम काफी सारे पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन इन पैसों को आप बचा सकती हैं और घर पर ही नाखूनों का ख्याल रख सकती हैं। 

बता दें कि आप घर पर केवल 5 रुपये में मैनीक्योर कर सकती हैं और साफ-सुथरे नाखून पा सकती हैं। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं वो स्टेप्स जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर मैनीक्योर कर सकती हैं। 

स्टेप 1 

nail care at home ()

सबसे पहले नाखूनों पर लगी नेल पोलिश को नेल पेंट रिमूवर और कॉटन की मदद से साफ कर लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को हल्का गुनगुना कर लें। अपने हाथों को पानी में 5 से 7 मिनट तक डूबोकर रखें। अब तौलिए की मदद से हाथों को सूखा लें। 

इसे भी  पढ़ें: शैम्पू की मदद से करें घर पर मैनीक्योर, जानें तरीका

स्टेप 2 

गुनगुने पानी को बदलकर एक बार फिर से साफ हल्का गर्म पानी भरें। इसमें अब एक शैम्पू के पैकेट को दोनों हाथों पर अच्छी तरह से मसाज करें। मसाज करने के लिए पमिस स्टोन की मदद लें और हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब बर्तन में रखे पानी में 3 से 5 मिनट तक हाथों को डूबोकर रखें। अब हाथों को तौलिए से साफ कर लें। अब नाखूनों को नेल फाइलर की मदद से नाखूनों को सही शेप दें। इसके अलावा क्यूटिकल्स को भी काट लें। 

इसे भी पढ़ें : आंवला की मदद से करें नाखूनों की देखभाल, जानें कैसे

स्टेप 3 

nail care tips at home

आखिर में नाखूनों को मॉइस्चराइज करना भी जरूरी होता है। इसके अलावा आप हाथों को भी सही तरीके से पोषण दें। हाथों और नाखूनों को पोषण देने एक लिए आप हैण्ड क्रीम की मदद ले सकती हैं। वहीं इसके बाद आप हाथों पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। ऐसा करने से आपके हाथों की त्वचा पर टैनिंग नहीं होगी।

 

अगर आपको नाखूनों की देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।