चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए अधिकतर लड़कियां चेहरे पर कई घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है। इनमें से कुछ लड़किया ऐसी है, जो चेहरे पर दाग धब्बे होने पर घर कि कई चीजों को अपने चेहरे पर अप्लाई करती है। यही नहीं कुछ लड़कियां तो ऐसी है, जो चेहरे पर हल्दी के घोल को सीधे इस्तेमाल करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं हल्दी के घोल को सीधे चेहरे पर अप्लाई करना सही होता है या नहीं? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे की चेहरे पर हल्दी का सीधे इस्तेमाल करने से चेहरे पर क्या असर पड़ता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर लड़कियां चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस पर हल्दी का सीधे इस्तेमाल करती हैं। हल्दी न सिर्फ खाने के काम आती है बल्कि अक्सर लड़कियां इसे चेहरे पर भी इस्तेमाल करती हैं। हल्दी आपके चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन आपको ऐसे सीधे अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर कई सारी समस्या देखने को मिल सकती हैं। चेहरे पर सीधा हल्दी का इस्तेमाल करने से सेंसिटिव स्किन पर पिम्पल्स और रैशेज जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं।
हल्दी का सीधे चेहरे पर इस्तेमाल
यही नहीं अगर आप हल्दी का सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपकी स्किन पर जलन और इरिटेशन हो सकती हैं और अगर एक बार चेहरे पर ऐसी समस्या शुरू हो जाती है, तो इससे छुटकारा पाने में समय लग सकता है। चेहरे पर हल्दी के इस्तेमाल से कुछ लड़कियों को स्किन एलर्जी का सामना भी करना पद सकता है। चेहरे पर जरूरत से ज्यादा हल्दी का इस्तेमाल करने से स्किन लाल और पीली दिख सकती हैं। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि चेहरे पर सीधे हल्दी का इस्तेमाल करने से बचे इसके बदले आप चेहरे पर हल्दी के साथ बेसन मिलाकर लगा सकती हैं।
हल्दी के साथ मिलाएं ये
आप अगर चाहे तो हल्दी के साथ एलोवेरा जेल और मलाई मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको आराम देखने को मिल सकता है। लेकिन ध्यान रहे आपको हल्दी वाले किसी भी फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं रखना है। अगर आप लम्बे समय तक चेहरे पर हल्दी के पेस्ट को लगा कर रखती हैं, तो इससे आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है और एलर्जी होने की सम्भावना बढ़ सकती हैं।
नोट : चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, नहीं तो इससे एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें:फेस के लिए नार्मल या ब्राजीलियन कौन सी वैक्स होती है सही? एक्सपर्ट से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों