इन 7 कारणों से आप भी बाथरूम में नारियल के तेल का जार जरूर रखें

रोजाना आप नारियल के तेल का इस्‍तेमाल अनगिनत बार करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बाथरूम में नारियल तेल रखने से भी आपको 7 तरह के फायदे हो सकते हैं। 

coconut oil skin care main

क्‍या आप बाथरूम में नारियल तेल रखती हैं?
अगर नहीं, तो आज से रखना शुरू कर दें। क्‍योंकि यह आपकी 1 नहीं बल्कि 7 समस्‍याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है। साथ ही इस आर्टिकल में दिए फायदों को जानकर आप भी इसे बाथरूम में रखने के लिए मजबूर हो जाएंगी। जी हां नारियल का तेल खाने में इस्‍तेमाल होने के साथ हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा होता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि नारियल के तेल का एक जार आपको हमेशा अपने बाथरूम में भी जरूर रखना चाहिए क्‍योंकि नारियल तेल एक अद्भुत त्वचा मॉइश्‍चराइजर के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने में हेल्‍प करता है। इसके अलावा यह मेकअप हटाने और ऑयल पुलिंग के भी काम आता है। इतना ही नहीं बल्कि इस अद्भुत तेल के और भी बहुत सारे फायदे है। इस आर्टिकल में दिए 7 कारणों से आपको नारियल तेल अपने बाथरूम में जरूर रखना चाहिए।

पैरों की शेविंग के लिए

ये सही है! जब शेविंग की बात आती है तो नारियल तेल महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त साबित होता है। जी हां इसमें मौजूद मॉश्‍चराइजिंग गुण आपके पैरों को स्‍मूथ बनाते हैं। अगर आप सॉफ्ट पैर चाहती हैं, तो शेविंग से पहले अपने पैरों पर नारियल तेल की थोड़ी मात्रा रगड़ें।

इसे जरूर पढ़ें: स्किन पर 21 दिनों तक नारियल तेल लगाने से फायदे जानिए

coconut oil skin care inside

ऑयल पुलिंग

क्‍या आप ऑयल पुलिंग के बारे में जानते हैं? ऑयल पुलिंग बैक्टीरिया को मुंह से साफ करने का एक ट्रेडिशनल तरीका है। दिन की शुरुआत अपने मुंह में 1 चम्मच नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करके करें। कम से कम 10 मिनट तक ऑयल पुलिंग करने की कोशिश करें। रोजाना मुंह की सफाई करने के लिए भी नारियल का तेल आपके बाथरूम में जरूर होना चाहिए।

नारियल तेल हेयर ट्रीटमेंट

क्या आपने बालों के लिए नारियल तेल का इस्‍तेमाल किया है? यह नहीं, तो आपको बता दें कि यह बालों के लिए आश्चर्यजनक रूप से काम करता है! प्री या पोस्‍ट ट्रीटमेंट के रूप में इस्‍तेमाल किए जाने पर नारियल तेल प्रोटीन हानि को कम करने में हेल्‍प करता है। प्रो-ट्रीटमेंट के लिए बालों को जड़ों में 1/2 बड़ा चम्मच नारियल तेल लगाएं। फिर रिन्सिंग से पहले नारियल के तेल को 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

coconut oil skin care inside

त्वचा को मॉइश्‍चराइज करें

रोजाना अपनी त्‍वचा पर नारियल का तेल लगाने से स्‍कार, स्‍ट्रेच मार्क्‍स और झुर्रियों को समय से पहले त्‍वचा पर आने से रोका जा सकता है। यह एक नेचुरल मॉश्‍चराइजिंग क्रीम की तरह काम करता है। आप नहाने के बाद इसे अपनी त्‍वचा पर लगा सकती हैं।

चकत्ते और जलन दूर करने की सबसे अच्‍छी क्रीम

नारियल का तेल चकत्ते और जलन को दूर करने में हेल्‍प करता है। बस थोड़ा सा नारियल का तेल रैशेज और बर्न को कम और खत्‍म करने के लिए काफी होता है। अचानक से कभी अगर आपके पैंटी के इलास्टिक कारण रैशेज हो जाते है। तो इस तेल को लगाने से राहत मिलती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि नारियल के तेल में एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं।

coconut oil skin care inside

आई मेकअप रिमूवर

बाथरूम में नारियल का तेल रखने का एक सबसे अच्‍छा कारण यह भी है। इससे आप आसानी से अपने मेकअप को हटा सकती हैं। अपने चेहरे को धो लें और फिर बाकी आई मेकअप को हटाने के लिए नारियल तेल का इस्‍तेमाल करें। नारियल तेल को सबसे अच्छा क्लिंजर माना जाता है। मेकअप हटाने के साथ-साथ ही त्वचा के भीतर से गंदगी और बैक्टीरिया को भी दूर करता है।

इसे जरूर पढ़ें: तन की दुर्गंध हो या फटी एड़ियां, नारियल तेल को बनाइये अपना trusted beauty care ingredient

क्‍यूटिकल ट्रीटमेंट

नारियल का तेल आपके नाखूनों के लिए अद्भुत तरीके से काम करता है! नारियल के तेल से अपनी उंगलियों और पैरों के नाखूनों के क्‍यू‍टिकल की मसाज करें। नारियल के तेल के एंटी-फंगल गुण पैर की उंगलियों के संक्रमण को साफ करने के लिए भी मददगार होते हैं।

अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि आपको बाथरूम में नारियल का तेल क्‍यों रखना चाहिए। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP