तन की दुर्गंध हो या फटी एड़ियां, नारियल तेल को बनाइये अपना trusted beauty care ingredient

नारियल तेल आपकी skin को जंवा-जंवा भी रखता है इसके साथ ही ये आपकी skin की गहराई में जाकर उसे moisturise भी करता है।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-12, 15:59 IST
Cocnut oil skin benefits main

आजकल छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आपका डॉक्टर के पास जाना एक आम बात हो गई है। जिसकी वजह से आप western medicines पर ज्यादा निर्भर हुईं हैं। क्या आपको पता है जब हजारों साल पहले डॉक्टर
नहीं थे तब लोग कैसे अपना इलाज करवाते थे? शायद आपको ना पता हो। भारत जैसे देश में जहां पर प्रकृति में आपकी हर समस्या का इलाज छुपा हुआ है। आपकी नानी-दादी आज भी प्रकृति के घरेलू उपायों में विश्वास करतीं हैं।

वहीं अगर आपकी beauty की बात की जाये, तो आजकल बाजार में मिलने वाले beauty product आपकी skin के लिये काफी खतरनाक हो सकते हैं। ये तुरंत ही आपकी beauty को निखारते हैं लेकिन इसके साथ ये आपकी skin को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इन side effects का इलाज करवाने, आप मंहगे-मंहगे skin treatment करवातीं हैं। बिना ये जाने कि आपकी सभी skin problems का इलाज आपके घर में ही मौजूद है। जी हां हम बात कर रहे हैं नारियल तेल की, जो आपकी skin के लिये बेहद ही फायदेमंद है।

अगर आप सच में अपनी skin को इन समस्याओं से दूर रखना चाहतीं हैं? तो आपको घरेलू उपायों की तरफ कदम बढ़ाना पड़ेगा। वैसे तो आपके घर में कई सारी चीजें उपलब्ध होतीं हैं जिन्हें आप घरेलू उपायों के तौर पर इस्तेमाल कर सकतीं हैं। नारियल तेल भी एक ऐसा प्रकृतिक तेल है जो आपकी skin को हजारों फायदे देता है।

नारियल तेल ऐसे रखता है आपके बालों और आपकी skin को खूबसूरत

बनाइये अपना makeup remover

Cocnut oil skin benefits makeup remover

आपके लिये wedding functions से लेकर night parties में खूबसूरत दिखाना बेहद ही जरूरी होता है। इसके लिये आप makeup भी खूब करतीं हैं। Makeup को सही तरीके से लगाना आपके लिये बेहद ही जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही makeup को उतारना भी आपके लिये काफी important हो जाता है। अक्सर आप makeup उतारने के लिये कैमिकल्स से भरे product इस्तेमाल करतीं हैं।

लेकिन अब आप इसे नारियल तेल से आसानी से उतार सकतीं हैं। इसके लिये आपको नारियल तेल को एक cotton में लेना है। इसके बाद आप इसे अपनी आंखो के आस-पास के area में इसे wipe कर सकतीं हैं।ऐसा करने से आपका makeup के साथ-साथ ये waterproof mascara भी उतर जायेगा।

Read more: मानुषी छिल्लर हैं red carpet की hottest fashion icon, ये हैं उनके खूबसूरत looks

Dry skin को करता है soft

Cocnut oil skin benefits dry skin

अक्सर आपकी skin dry हो जाती है। जिसकी वजह से उस पर rashes तक पड़ जाते हैं। इसके लिये अब आपको मंहगे product खरीदने की जरूरत नहीं है। अब आप इसे नारियल तेल से आसानी से ठीक कर सकतीं हैं। इसके लिये आपको थोड़ा-से नारियल तेल की मालिश अपनी dry skin पर करनी है। इसके बाद आपकी skin एकदम soft हो जायेगी।

फटी एड़ियों को बनाता है कोमल

Cocnut oil skin benefits crack heels

अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आप अपनी एड़ियों और अपने पैरों के अंगूठे का ख्याल रखना भूल जातीं हैं। जिसका नतीजा फटी एड़ियों और अंगूठों में इंफेक्शन के रूप में सामने आता है। इसके लिये आपको अपनी एड़ियों और अपने अंगूठे पर नारियल तेल को अच्छे से rub करना है। इसके साथ ही आपको एक जोड़ी अच्छे socks भी पहनने हैं। अगली सबुह जब आप नींद से जागेंगीं तो आपकी एड़ियां और अंगूठे एकदम soft हो जायेंगे।

रखेगा आपके lips को soft

Cocnut oil skin benefits lips

आपकी body में पानी की कमी होने से इसका असर आपके lips पर दिखाई देने लगता है। जिसकी वजह से आपके lips dry हो जाते हैं, और फटने लगते हैं। इसके अलावा आपकी incomplete diet भी इसकी जिम्मेदार होती है। इसके लिये अब आपको कैमिकल्स से बने लिप बाल्म लगाने की जरूरत नहीं है। बस आपको एक छोटी चम्मच नारियल तेल लेना है। इसे आप अपने lips पर अच्छे से scrub कर सकतीं हैं। ये आपके lips को कोमल रखेगा।

Read more: Beauty products की online shopping करने से पहले जान लें ये बातें नहीं तो खा सकतीं हैं धोखा

रूखी और बेजान skin को करेगा moisturise

Cocnut oil skin benefits moisturiser

अपनी skin को moisturised रखने के लिये अब आपको महंगे moisturiser खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिये आप घरेलू उपाय अपना सकतीं हैं। आपको बस थोड़ा-सा नारियल तेल लेना है। इसे आपको अपनी skin पर अच्छे से rub करना है।

ये ना सिर्फ आपकी skin को soft और shiny रखेगा बल्कि ये इसे ageing से भी बचायेगा। ये आपका collagen production भी बढ़ायेगा। जिससे आपकी skin जंवा-जंवा दिखेगी। ये तेजी से आपकी skin की गहराई में जाकर उसे moisturise भी करता है।

बालों को रखता है long और shiny

Cocnut oil skin benefits long hair

नारियल तेल उन महिलाओं के लिये एक बेहतर उपाय है, जिनके बाल frizzy और dry रहते हैं। ये बालों की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें soft भी बनाता है। इसके साथ ही ये आपके बालों की रातभर देखभाल करता है। नारियल तेल को रोजाना सोने से पहले आपको अपने बालों पर अच्छे से लगाना है। अगली सुबह जब आप नींद से जागेंगीं तो आपके बाल एकदम shiny और soft दिखेंगे। इसके साथ ही ये आपके बालों को टूटने और झड़ने से बचाता है।

Body की दुर्गंध को रखता है दूर

Cocnut oil skin benefits body smell

आप घर से ऑफिस और ऑफिस से घर के चक्कर में अपना ख्याल रखना भूल जातीं हैं। जिसकी वजह से धूल-मिट्टी और पसीना आपकी body में दुर्गंध पैदा कर देता है। जिसे दूर रखने के लिये आप मंहगे-मंहगे deodorants लगातीं हैं। लेकिन ये आपकी body से इस बदबू को सिर्फ कुछ ही समय के लिये दूर रखते हैं।

आप नारियल तेल से अपनी इस समस्या को सुलझा सकतीं हैं। नारियल तेल में मौजूद lauric acid आपकी body में बदबू और bacteria को पनपे नहीं देता है। नारियल तेल से आप भी अपनी body smell को भगा सकतीं हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP