नीम की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में भी नीम के फायदों के बारे में बताया गया है। यह सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के मामले में भी बहुत महत्वपूर्ण है। नीमयुक्त बहुत सारे ब्यूटीप्रोडक्ट्स आपको बाजार में नजर आ जाएंगे। मगर, आप चाहें तो घर पर नीम की पत्तियों को सुखा कर इनका अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग अलग फेस पैक बना सकती हैं। यह आपकी ऑयली स्किन, दाग-धब्बों वाली स्किन और त्वचा के रंग को निखारने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आपको बता दें कि नीम के किसी भी फेस पैक को आप पैच टेस्ट करके ही चेहरे पर लगाएं। तो चलिए हम आपको आज 3 तरह के नीम के फेस पैक बनाना सिखाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 4 तरह से ‘नीम की पत्ती’ का इस्तेमाल कर आप भी पा सकती हैं डैंड्रफ से छुटकारा
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको अपने चेहरे पर नीम और नींबू का फेसपैक जरूर लगाना चाहिए। आपको बता दें कि जहां नीम स्किन को ड्राए करती है वहीं नींबू में एस्ट्रिंजेंट होता है। यह त्वचा से निकलने वाले तेल को रोकता है। इसके साथ ही यह फेस पैक एंटीबैक्टीरियल होता है। इसे आप यदि हफ्ते में 2 बार लगा लेंगे तो आपकी ऑयली स्किन नॉर्मल हो जाएगी। मुलतानी मिट्टी से बने ये 4फेस पैक्स आपके चेहरे पर ले आएंगे ग्लो
सामग्री
विधि
आपको सबसे पहले नीम की कुछ पत्त्तियों को धूप में सुखाना है। इसके बाद आपको उन्हें सुखा कर पाउडर बनाना है। इस पाउडर को आप चाहे तो छान लिजिए और चाहे तो आप इसे ऐसे ही यूज कर लीजिए। इस पाउडर में नींबू डालें और पेस्ट बना कर चेहरे पर लगा लें। फिर आपने चेहरे पर उंगलियों को मलें। इससे आपके चेहरे की अच्छे से स्क्रबिंग हो जाएगी। फिर इसे सूखने दें और बाद में ठंडे पानी से इसे वॉश कर लें।
इसे जरूर पढ़ें: कड़वी नीम आपकी हेल्थ के लिए कितनी मीठी है जानिए
कई लोगों को चेहरे पर पिंपल की प्रॉब्लम होती है। इस प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे जो आपके चेहरे से डार्क स्पॉट्स और पिंपल मार्क्स को हटाने में मदद करेंगे। मगर यह काफी मेहंगे होते हैं और इनका असर भी तब तक ही रहता है जब तक आप इन्हें यूज करती हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं नीम से बना एक ऐसा पैक जो आपके चेहरे से मुंहासों के दाग हटा देता है। Nykaa Matcha Tea Chamomile Sheet Mask का रिव्यू: HZ Tried And Tested
सामग्री
विधि
नीम की पत्तियों को सुखाएं और इसका पाउडर बना लें। इसके बाद नीम की पाउडर में आपको चने की दाल का पाउडर मिलाना होगा। फिर इसमें दही डालें और जरूरत पड़े तो पानी डालें। इस पेस्ट को चेहरे गर्दन और चेस्ट पर लगाएं। इस पेस्ट को मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे सुखने दें। जब यह सूख जाए तो आपको इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुटाना होगा। आखिर में चेहरे को पानी से साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार भी कर लेंगी तो आपके चेहरे के दाग-धब्बे सभी मिट जाएंगे। ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ऐसे बनाएं 'पील ऑफ मास्क'
हर कोई गोरा और सुंदर दिखना चाहता है। खासतौर पर महिलाओं को फेयर स्किन का बहुत क्रेज होता है। मगर, नैचुरल स्किन के रंग को आप नहीं बदल सकते हां, आप चाहें तो उसे निखार सकते हैं। अच्छे खानपान के साथ आपको अपने चेहरे पर नीम और पपीते का फेस मास्क लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। साथ ही आपकी त्वचा का रंग भी निखर जाएगा। जीरे से बना फेस स्क्रब आपके चेहरे पर ले आएगा Instant Glow
सामग्री
विधि
सबसे पहले नीम की पत्तियों को सुखाएं और उसका पाउडर बनाएं। फिर उसमें पपीते का पेस्ट मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। मसाज करते हुए इस पैक को चेहरे पर लगाएं और मसाज करते हुए इस पैक को चेहरे से हटाएं। आखिर में चेहरे को साफ पानी से धो लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।