herzindagi
multani mitti face pack side effects

Homemade Face Pack: मुलतानी मिट्टी से बने ये 4फेस पैक्स आपके चेहरे पर ले आएंगे ग्लो

मॉनसून के उमस भरे सीजन में अगर चेहरे का ग्लो गायब हो गया है तो आपको घर पर मुलतानी मिट्टी से बने इन फेस पैक्स को जरूर लगाना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2019-07-27, 11:15 IST

बारिश के मौसम में उमस के कारण यदि आपके चेहरे की रौनक खत्म हो गई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही आपको बाजार के मेहंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। आज हम आपको घर पर आसानी से मुलतानी मिट्टी से बनने वाले कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी त्वचा पर न केवल ग्लो लाएंगे बल्कि आपकी त्वचा पर जमी डेट स्किन और मुंहासों के डार्क स्पॉट्स को भी दूर करेंगे। इन फेस पैक्स को किसी भी स्किन टाइप वाले लोग लगा सकते हैं। तो चलिए हम आपको इन फेस पैक्स को घर पर ही बनाने की विधि बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:Beauty Tips: इन 4 घरेलू तरीकों से चेहरे के बालों को करें ब्लीच

Multani mitti and Tomato face pack

मुलतानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक 

यह फेसपैक बहुत अच्छा नैचुरल एक्सफोलियटर है। यह चेहरे को स्पॉटलेस और ग्लोइंग बनाता है। इस घर पर बनाना भी बेहद आसान है। 

सामग्री 

  • 2 बड़ा चम्मच टमाटर का जूस 
  • 2 बड़ा चम्म्च मुलतानी मिट्टी 

विधि 

सबसे पहले मुलतानी मिट्टी में टमाटर का जूस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा में ऑब्जॉर्ब हो जाएंगे। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें:Glowing Skin Face Pack: रसोई में मौजूद इस 1 मसाले से चेहरे पर आ जाएगी अनोखी चमक

Multani Mitti and Honey face mask

मुलतानी मिटटी और शहद फेस मास्क 

इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और स्किन टोन पर भी इस फेस पैक का प्रभाव पड़ेगा। यह फेस पैक आपकी त्वचा के टेक्सचर को भी इम्प्रूव करेगा। चलिए जानतें हैं इसे घर पर बनाने के विधि। 

सामग्री 

  • 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी 
  • 1-2 चम्मच शहद 

विधि 

सबसे पहले शहद और मुलतानी मिट्टी को मिला कर एक पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।  

इसे जरूर पढ़ें:Night Skin Care Tips: स्किन टाइप के अनुसार करें त्वचा की देखभाल

 

  Multani Mitti and Potato face pack Multani Mitti

मुलतानी मिट्टी और आलू का फेस पैक

अगर आपको स्किन टैन की समस्या है और पिगमेंटेशन भी है तो यह फेस पैक आपके लिए वरदान साबित होगा। इस फेस पैक में स्किन व्हइटनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यदि आप यह फेस पैक रोज लगाती हैं तो आपको स्किन टैनिंग से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। 

सामग्री 

  • 2 चम्मच आलू कसा हुआ 
  • 3-4 बूंदें ऑलिव ऑयल 
  • 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी 

विधि 

कसे हुए आलू को मुलतानी मिट्टी में मिलाएं। फिर ऑलीव ऑयल डालें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए आप इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। 

Coconut Milk and Sugar face pack

मुलतानी मिट्टी, कोकोनट मिल्क और चीनी फेस मास्क

अगर आपकी त्वचा ड्राय है और आपको स्किन टैनिंग की प्रॉब्लम भी है तो आपको यह फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए इससे आपकी त्वचा को मॉइश्चराइजर मिलता है। साथ ही त्वचा सॉफ्ट और स्मूद भी होती है। 

सामग्री 

  • 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी 
  • 1 चम्मच शक्कर 
  • 2-3 चम्मच कोकोनट मिल्क 

 

विधि 

सबसे पहले मुलतानी मिट्टी, कोकोनट मिल्क और चीनी का पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को चेहरे पर स्क्रब करते हुए लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन रिमूव हो जाती है। इसे आप स्क्रब करने के बाद 15 मिनट के लिए चेहरे पर यूंही लगा रहने दें और फिर चेरहे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।