Navratri Mehndi Design: काम और पूजा के बीच नहीं मिल रहा समय तो हाथों पर लगाएं 15 मिनट वाली ये मेहंदी डिजाइन्स, ये रही सबसे आसान ट्रिक्स

नवरात्रि का समय है और पूजा के बीच मेहंदी लगाने का मन आप का भी कर सकता है। ऐसे में घर पर ही आप अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगा लें, इसके लिए देखें ये आसान डिजाइन्स। 
image

नवरात्रि में गरबा, डांडिया, पूजा-पाठ और बहुत कुछ होता है। इसी के साथ, इस त्योहार में सजने-संवरने का भी एक अलग ही अनुभव होता है। दुर्गा अष्टमी, नवमी और दशहरा के समय तो बहुत सारी रंगा-रंग प्रतियोगिताएं भी होती हैं। नवरात्रि में मेहंदी लगाने का महत्व भी बहुत माना जाता है। यह सिर्फ रंग ही नहीं देती, बल्कि इसे शुभ माना जाता है। माता रानी के श्रृंगार में मेहंदी को बहुत जरूरी माना जाता है। अगर हम साइंटिफिक तरीके से देखें, तो मेहंदी की खुशबू भी बहुत अच्छी होती है जो मन को रिलैक्स करने में मदद करती है।

हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी लगाना अच्छा तो लगता है, लेकिन किसी आर्टिस्ट से इसे लगवाने में त्योहारों के सीजन में काफी पैसे लग जाते हैं। ऊपर से अपने घर के कंफर्ट में यह नहीं लगेगा वो अलग। ऐसे में क्या किया जाए? अरे परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स और कुछ मेहंदी डिजाइन्स जो आपको पसंद आ सकती हैं और जिन्हें आप आसानी से लगा भी सकती हैं। कुछ मेहंदी आर्टिस्ट्स के वीडियोज भी आपको दिखाएंगे जो इंस्टाग्राम पर अपना इंफ्लूएंस भी दे रहे हैं।

जियोमेट्रिक पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आपको मेहंदी लगानी बिल्कुल भी नहीं आती है और आप बस शुरुआत करना चाहती हैं, तो अपनी हथेली को कैनवस की तरह देखें और मेहंदी के कोन को पेन की तरह ही पकड़ लें। इससे डिजाइन बनाना काफी आसान हो जाएगा। इसी के साथ, आपको मेहंदी डिजाइन भी ऐसी बनानी है जिसमें ज्यादा से ज्यादा पैटर्न हों।

अगर हम इसी डिजाइन की बात करें, तो यहां स्क्वायर और सर्कल दोनों का ही खेल है।

geometric pattern and mehndi designs

इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Designs For Ahoi Ashtami 2024: 15 से 20 मिनट में लग जाएंगी मेहंदी की ये सबसे आसान और खूबसूरत डिजाइंस

इस डिजाइन को अपने हाथों पर लगाने की टिप्स

  • आपको शुरुआत हथेली के बीचों-बीच सबसे छोटे सर्कल से करनी है। इसके बाद आगे बढ़ना है। सर्कल ही इसमें सबसे मुश्किल चीज है। अगर आपसे ठीक से नहीं बन रहा है, तो आप किसी सिक्के की मदद से बड़ा सर्कल बना सकती हैं और उसके बाद अंदर के छोटे सर्कल बना सकती हैं।
  • स्क्वेयर बनाते समय ध्यान रखें कि लाइन सीधी हो। मेहंदी के कोन को पेन की तरह पकड़ेंगी, तो इससे दिक्कत नहीं होगी।

15 मिनट में लगने वाली मेहंदी डिजाइन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यह डिजाइन आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, मेहंदी डिजाइन्स को आप घर में रखी हुई कुछ चीजों से लगाएंगी, तो यह जल्दी भी लगेगी और यह दिखने में भी अच्छी होगी।

इस मेहंदी डिजाइन को लगाते समय करें इन टिप्स को फॉलो

  • यह मेहंदी डिजाइन बिल्कुल जियोमेट्रिक पैटर्न्स की तरह है और इसलिए आपको शुरुआत एक स्टार्टिंग प्वाइंट से ही करनी है। ध्यान रखें कि पहला फ्लावर किस जगह बनाया जा रहा है।
  • इस डिजाइन को बनाते समय ऐसी दिक्कत आ सकती है कि आपके डॉट्स सही जगह पर नहीं लगते। ऐसे में एक छोटा सिक्का लेकर आप उसकी गोलाई के हिसाब से इसे बनाना शुरू कर सकती हैं।
  • मेहंदी में कई तरह की लकीरें भी खींची जा रही हैं, इन्हें बनाते समय आप ध्यान रखें कि इनमें से कोई भी टेढ़ी ना हो। अगर किसी वजह से होती भी है, तो आप उसे तुरंत ही बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी हाथ में लगते ही अपना रंग छोड़ना शुरू कर देती है। अगर आप डिजाइन चेंज करने का समय लेंगी, तो इसकी वजह से आपको दिक्कत हो सकती है।

एक जैसे पैटर्न वाली फुल हैंड डिजाइन

इस डिजाइन को देखकर आप घबराएं नहीं। इसमें इतनी दिक्कत भी नहीं है। यह बनाने में आसान है। अगर आप डिजाइन को गौर से देखेंगी, तो इसमें भी सिर्फ पैटर्न्स ही हैं।

pattern mehndi design quick tips

मेहंदी की कोई भी डिजाइन आपको लगानी हो, आपको शुरुआत ऐसे ही करनी है जिससे आप बाकी डिजाइन को आगे बढ़ा सकें।

इस डिजाइन को लगाने के लिए टिप्स

आप देखें, तो इसमें सबसे पहले शुरुआत आपको बीच में मौजूद गोल टिक्की से मिलेगी। उसी सर्कल के से कनेक्टेड पूरी डिजाइन है।
आपको भी उसी से शुरू करना है। सर्कल पूरा करने के बाद आपको छोटी उंगली और रिंग फिंगर की डिजाइन और उसके नीचे की डिजाइन बनानी है।
इतना करते ही आप समझ जाएंगी कि आपकी आधी से ज्यादा मेहंदी लग चुकी है।

mehndi designs and its quick tips

इसे जरूर पढ़ें- Ghani Mehndi Design: महफिल में होंगे आपके ही चर्चे, हाथों पर लगाएं घनी और महीन मेहंदी की ये डिजाइंस

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन

अगर आपको सिर्फ अपने हाथों की खूबसूरती दिखानी है और ज्यादा समय नहीं है, तो इस डिजाइन को चुन सकती हैं। इसे ना तो बनाना मुश्किल है और ना ही इसे बनाने में समय ज्यादा लगेगा।

minimalist mehndi design

इस डिजाइन को लगाने के लिए टिप्स

आपको इस डिजाइन को लगाते समय ध्यान रखना है कि शुरुआत उंगलियों से नहीं बल्कि अंगूठे के नीचे से करनी है। बस वही शुरुआती प्वाइंट है और एक के बाद एक आप इसे आगे लगाती जाएं।
जब फूलों की पंखुड़ियां बनाएं, तब मेहंदी के कोन में थोड़ा प्रेशर डालकर हाथ झटकाएं। बस आपका फूल बन जाएगा।

कैरी और तोरण से भरी हुई मेहंदी की डिजाइन

अब नवरात्रि का पर्व है और कैरी और तोरण को शुभ माना जाता है और इसकी डिजाइन आपको अच्छी लगेगी।

quick tips for mehndi designs

इस डिजाइन को लगाने के लिए टिप्स

आप इसकी शुरुआत अंगूठे के नीचे वाली डिजाइन से करें। इसके साथ ही आगे बढ़ती जाएं। आप जिस भी डिजाइन से इसे भरना शुरू करेंगी उसे ही पूरे हाथ में फॉलो करें। आप बेसिक स्ट्रक्चर के साथ-साथ अंदर की डिजाइन को अपने हिसाब से चेंज भी कर सकती हैं।

mehendi designs for beginners

मिनिमलिस्ट फ्लोरल डिजाइन

अगर आपके पास समय बहुत कम है और आप सिर्फ 5 मिनट में कोई डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन काम की साबित हो सकती है।

minimalist and mehndi design

इस डिजाइन को लगाने के लिए टिप्स

आपको शुरुआत किसी भी कोने से करनी है और इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि आप पूरी डिजाइन का साइज एक जैसा ही रखें। अगर साइज में जरा भी ऊपर-नीचे हुआ, तो दिक्कत होगी। इस डिजाइन की खासियत ही इसकी सिम्प्लिसिटी है इसलिए इसे ऐसे ही लगाएं। अगर चाहें, तो पहले पेन से पेपर पर इसे बनाकर देख लें। इससे फायदा होगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: @awesomemehandi instagram/ @mehndiworld_ instagram/ @stylishmehndidesign instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP