एक के बार एक त्योहार आते जा रहे हैं। त्योहारों की लिस्ट में अहोई अष्टमी का पर्व भी जल्दी ही आने वाला है और यह मलिलाओं के लिए बहुत ही विशेष त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ के दिन की तरह ही सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन व्रत रह कर रात में तारा देखकर व्रत खोलती हैं।
जब बात सोलह श्रृंगार की होती है तो मेहंदी के बिना वो अधूरा ही माना गया है। लेकिना हर त्योहार पर जरूरी तो नहीं कि मेहंदी लगाने का समय मिल ही जाए। ऐसे में आज हम आपको गोल टिक्की मेहंदी की कुछ ऐसी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप कम समय में आसानी से लगवा लेंगी। इतना ही नहीं यह डिजाइंस दिखने में भी बेमिसल लगेंगी। अगर आपको खुद मेहंदी लगानी आती है, तो इन डिजाइंस को लगाना आपके लिए बेहद आसान होगा।
नजर बट्टू गोल टिक्की मेहंदी
आप अपनी महेंदी में गोल टिक्की या डॉट्स से इनफिनिटी का साइन बना सकती हैं। यह एक तरह का नजर बट्टू होता है , जो आपको बुरी नजर से बचाता है। अगर आप अपनी मेहंदी को नया अंदाज देना चाहती हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगा सकती हैं।
5 मिनट में लगने वाली गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
कई बार हम महिलाओं के पास वक्त की कमी हो जाती है और हम लोग मेहंदी लगवाना तो चाहते हैं, मगर लगवा नहीं पाते हैं। ऐसे में गोल टिक्की मेहंदी की यह डिजाइन आप खुद से ही लगा सकती हैं। इस डिजाइन को हाथों में मात्र 40 मिनट भी आप रखेंगी, तो यह बहुत अच्छी रच जाएगी और काली पड़ने के बाद आपके हाथों पर खूब अच्छी लगेगी।
मेहंदी का महत्व
मेहंदी लगाने से पहले इसका महत्व जानना भी जरूरी है। यह सिर्फ एक सजावट का सामान नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। किसी भी तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाना एक परंपरा है। खासकर जब बात अहोई अष्टमी की हो, तो मेहंदी के बिना यह पर्व अधूरा सा लगता है। यदि इसका धार्मिक महत्व देखा जाए तो लाल रंग हाथों को शुद्ध बनाता है और यह ऊर्जा का भी प्रतीक होता है। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी लगाने से हाथों में ऊर्जा आ जाती है। अहोई अष्टमी पर अगर आप हाथों में मेहंदी लगाती हैं तो आपके श्रृंगार में चार-चांद लग जाते हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस की विशेषताएं
गोल टिक्की डिजाइंस अपने सरल और आकर्षक स्वरूप के लिए जानी जाती है। इनमें गोल आकृतियों को मेहंदी के माध्यम से उकेरा जाता है, जो देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। ये डिजाइंस न केवल आसानी से बनती हैं, बल्कि इन्हें अलग-अलग तरीकों से सजाया भी जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-Ghani Mehndi Design: महफिल में होंगे आपके ही चर्चे, हाथों पर लगाएं घनी और महीन मेहंदी की ये डिजाइंस
के लिए बहुत ही विशेष त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ के दिन की तरह ही सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन व्रत रह कर रात में तारा देखकर व्रत खोलती हैं।
जब बात सोलह श्रृंगार की होती है तो मेहंदी के बिना वो अधूरा ही माना गया है। लेकिना हर त्योहार पर जरूरी तो नहीं कि मेहंदी लगाने का समय मिल ही जाए। ऐसे में आज हम आपको गोल टिक्की मेहंदी की कुछ ऐसी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप कम समय में आसानी से लगवा लेंगी। इतना ही नहीं यह डिजाइंस दिखने में भी बेमिसल लगेंगी।
मेहंदी का महत्व
मेहंदी लगाने से पहले इसका महत्व जानना भी जरूरी है। यह सिर्फ एक सजावट का सामान नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। किसी भी तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाना एक परंपरा है। खासकर जब बात अहोई अष्टमी की हो, तो मेहंदी के बिना यह पर्व अधूरा सा लगता है। यदि इसका धार्मिक महत्व देखा जाए तो लाल रंग हाथों को शुद्ध बनाता है और यह ऊर्जा का भी प्रतीक होता है। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी लगाने से हाथों में ऊर्जा आ जाती है।
गोल टिक्की चांद डिजाइन
यह मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है और इन डिजाइन को आप आसानी से बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने से पहले आप पहले चाँद के आकार में गोल टिक्की बनाए और इसके बाद फ्लावर स्टाइल में पत्तियों में बना लें।
फ्लोरल गोल टिक्की मेहंदी
यह फ्लोरल पैटर्न वाली गोल टिकी मेहंदी भी आपत्योहार के मौके पर लगा सकती हैं। महेंदी के इस डिजाइन को बनाने के लिए आपमहेंदी से पहले गोल टिकी बना लें और इसके बाद आप फ्लोरल पैटर्न बना लें।
1. झूमर डिजाइन के साथ गोल टिक्की मेहंदी
झूमर डिजाइन मेहंदी में एक खास आकर्षण जोड़ती है। इस डिजाइन में गोल टिक्कियों के चारों ओर झूमर की आकृति बनाई जाती है, जिससे यह और भी खूबसूरत लगती है। इसे हाथ की हथेली और उंगलियों में भी फैलाया जा सकता है। इतना ही नहीं आप बैक मेहंदी डिजाइन के लिए भी इसे बना सकती हैं।
2. जालवर्क डिजाइंस के साथ गोल टिक्की मेहंदी
जालवर्क डिजाइंस एक क्लासिक विकल्प है, जो गोल टिक्की मेहंदी के साथ मिलकर एक अद्वितीय रूप प्रदान करता है। जाल की आकृतियों को टिक्कियों के आस-पास बनाकर एक शानदार लुक प्राप्त किया जा सकता है। इस डिजाइन को लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आप इसे खुद भी आसानी से लगा सकती हैं।
3. गोल टिक्की मेहंदी डिज़ाइन के साथ मंडला आर्ट
मंडला आर्ट को मेहंदी में जोड़ना बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय डिजाइन बन चुका है। गोल टिक्की डिजाइन के साथ यह आर्ट और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन खुद से भी लगा सकती हैं। इसे लगाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है, मगर आपका आर्ट में माहिर होना जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें-आखिर क्यों हाथों में मेहंदी लगाए बिना करवा चौथ का त्योहार है अधूरा? जानें ज्योतिष में इसका महत्व
4. गोल टिक्की मेहंदी के साथ उंगलियों में भरवा मेहंदी
उंगलियों में भरवा मेहंदी और हथेली के बीच में एक सिंपल सी गोल टिक्की डिजाइन बना कर आप अपनी मेहंदी की कंप्लीट कर सकती हैं। यह डिजाइन मात्र 10 से 15 मिनट में ही लग जाएगी। अगर आप किसी और से इस तरह की डिजाइन लगवा रही हैं तो और भी कम वक्त में आपके हाथों पर यह डिजाइन लग जाएगी। रचने के बाद यह डिजाइन और भी ज्यादा अच्छी लगेगी और आपको एक पारंपरिक लुक देता है।
5. सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
यदि आपके पास समय कम है, तो सिंपल गोल टिक्की डिजाइन सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें केवल गोल आकृतियों को हाथ की हथेली पर बनाया जाता है। यह डिजाइन न केवल जल्दी बनती है, बल्कि रचने के बाद यह बहुत ही खूबसूरत लगती है।
अहोई अष्टमी के इस खास पर्व पर अपनी मेहंदी को विशेष बनाने के लिए ऊपर बताए गए डिजाइंस देखें। ये एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये आसान और जल्दी लगने वाले डिजाइंस न केवल आपको एक सुंदर लुक देंगे, बल्कि आपके व्रत को और भी खास बनाएंगे। इस अहोई अष्टमी पर इन खूबसूरत गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस के साथ अपने त्योहार को और भी खास बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों