Home Vastu: वास्तु अनुसार घर की इन जगहों पर नहीं करना चाहिए ग्रे कलर

ग्रे एक ऐसा कलर है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। लेकिन घर में हर जगह पर इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घर की इन जगहों पर ग्रे कलर नहीं करना चाहिए।

vastu tips grey colour

अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सभी कई तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। घर की दीवारों से लेकर फर्नीचर तक में हम कई तरह के कलर को चुनते हैं। अक्सर लोग इंटीरियर करवाते हुए हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हैं। ऐसे में रंगों का खासतौर पर ख्याल रखा जाता है। इन्हें लोग अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार चुनते हैं।

कई बार हम ग्रे कलर का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन यह देखने में काफी अच्छा लगता है। लेकिन इसे घर की हर जगह पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जहां कुछ जगहों पर ग्रे रंग करना अच्छा माना जाता है, वहीं कुछ जगहों पर इन्हें इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको घर की किन जगहों पर ग्रे कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए-

इन दिशा में ना करें ग्रे कलर

home decor grey colour directions to avoid

ग्रे कलर को धातु के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा, यह राख का रंग भी होता है। चूंकि यह मेटल का कलर है, इसलिए इसके लिए सबसे अच्छी दिशा पश्चिम दिशा मानी जाती है। कभी भी इस कलर को पूर्व, उत्तर या दक्षिण दिशा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इन कोनों में भी करें अवॉयड

home decor grey colour directions

घर की मुख्य दिशाओं के अलावा आपको कुछ अन्य दिशाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। मसलन, आप कुछ अन्य दिशाओं जैसे उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण, दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण व दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी इस्तेमाल करने से बचें। इन दिशाओं में ग्रे कलर का इस्तेमाल करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-वास्तु अनुसार सजाएं बालकनी, घर में आएगी पॉजिटिविटी

grey colour home vastu tips expert

ब्रह्म स्थान में ना करें ग्रे कलर

घर का ब्रह्म स्थान बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है और इसलिए इस जगह पर भी ग्रे कलर भूल से नहीं करना चाहिए। जब लोग घर के ब्रह्म स्थान में ग्रे कलर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे घर की एनर्जी प्रभावित होती है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर ग्रे कलर करवाने से या फिर उसका इस्तेमाल करने से परिवार के सदस्यों का आपसी तालमेल बिगड़ने लगता है।

दूसरे कलर का करें इस्तेमाल

home decor best colours to use

चूंकि घर में ऐसे कई स्थान होते हैं, जहां पर ग्रे कलर करने की मनाही होती है। लेकिन अगर आपको कभी उन स्थानो में ग्रे कलर करवाने की जरूरत पड़ती है, जहां पर वास्तु के अनुसार आपको वह कलर नहीं करवाना चाहिए। तो ऐसे में सबसे अच्छा उपाय होता है कि आप ग्रे कलर के साथ अन्य कलर का इस्तेमाल करें। दूसरा कलर उस दिशा के अनुसार होना चाहिए, जिससे वहां की पॉजिटिविटी (इन उपायों से घर में बनी रहती है पॉजिटिव एनर्जी) बनी रहे। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि आप ग्रे कलर को बेहद लाइट ही रखें।

इसे जरूर पढ़ें-विदेश में बिना तोड़-फोड़ ऐसे करें वास्तु दोष ठीक

ग्रे कलर को कभी भी यूं ही किसी जगह पर नहीं करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP