Bhagyank  lucky sign astrological significance by expert

Destiny Number 1 Prediction 2024: भाग्यांक 1 वालों को नए साल में मिलेंगे कई सुनहरे मौके

भाग्यांक 1 वालों के लिए साल 2024 बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस भाग्यांक के लोगों को सुनहरे मौके मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-12-18, 23:00 IST

(Destiny Number 1 Prediction 2024) ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कई जानकारी देता है। यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है। व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है। अब ऐसे में जिनका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है। उसका स्वामी नंबर 1 होता है।

इस भाग्यांक के लोग बेहद स्वतंत्र और आत्मविश्वास से परिपूर्ण माने जाते हैं। इनका स्वभाव आजाद पंछी की तरह होता है। अब ऐसे में करियर के लिहाज से भाग्यांक 1 वालों का साल 2024 कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें भाग्यांक 1 वालों का व्यक्तित्व

number  lucky colours list

भाग्यांक 1 वाले लोग अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं। यह उच्च आकांक्षाएं और सपनों के प्रति समर्पित रहते हैं। यह अपना काम पूरी ईमानदारी और अडिग होकर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस अंक वाले लोग खोजी दिमाग वाले होते हैं। यह कभी हार नहीं मानते हैं। इस भाग्यांक के लोग बॉस बनना पसंद करते हैं। लव लाइफ में भी इस भाग्यांक के लोग अपनी मर्जी चलाते हैं।  

जानें कैसा रहने वाला है भाग्यांक 1 वालों का साल 2024

भाग्यांक 1 वालों के लिए साल 2024 शुभ रहने वाला है। इस भाग्यांक के लोगों को व्यक्तिगत जीवन में सफलता मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति (आर्थिक स्थिति सुधार उपाय) में भी पहले से सुधार हो सकता है। इस भाग्यांक के लोग रिसर्च में उपलब्धि हासिल करेंगे। कुल मिलाकर नया साल 1 भाग्यांक वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। 

इसे जरूर पढ़ें - आपका भाग्यांक 1 है तो शादी के लिए कौन हो सकता है अनुकूल, जानें अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी

भाग्यांक 1 वालों का वैवाहिक जीवन 

भाग्यांक 1 वालों के लिए साल 2024 अच्छा वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन के लिए खुशहाल माना जा रहा है। इस दौरान लव बर्ड्स कहीं घूमने भी जा सकते हैं। साथी के समय बिताने का अच्छा मौका मिल सकता है। 

भाग्यांक 1 वालों का करियर

भाग्यांक 1 वालों के लिए साल 2024 करियर के मामले में बेहद शुभ माना जा रहा है। आपको नौकरी में कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं। साथ ही आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। 

भाग्यांक 1 वालों का स्वास्थ्य

भाग्यांक 1 वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। नए साल के पहले दो महीने में आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 

भाग्यांक 1 वालों के लिए सुझाव

 hanuman ji

  • इस भाग्यांक के लोगों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। 
  • अपने रिश्ते को मजबूत करें और परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। 
  • इस भाग्यांक के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 
  • आलस्य और आत्मविश्वास की कमी से बचें और अपनी मानसिक स्थिति को ठीक करें। 
  • दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। वरना धोखा मिल सकता है। 
  • अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका भाग्यांक है 1 तो ये सभी रंग हैं आपके लिए शुभ

  • भाग्यांक 1 वाले करें हनुमान जी की उपासना 
  • भाग्यांक 1 वाले हनुमान चालीसा (हनुमान चालीसा पाठ) का पाठ 21 बार जरूर करें। 
  • मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;