Leo  vrashik rashifal

Leo 2024 Horoscope: नए साल की शुरुआत में सिंह राशि को उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानें बाकी मामलों में कैसा होगा 2024

आने वाले नए साल में सिंह राशि में ग्रहों में बड़ा परिवर्तन होगा जिसके प्रभाव से इस राशि के जातकों को कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-07, 17:22 IST

Leo Horoscope Prediction 2024: नया साल आने को है और इस बार 2024 को राशियों के लिए बहुत खास माना जा रहा है। आने वाले नए साल में कई बड़े बदलाव हर एक राशि के जातक के जीवन में देखने को मिलेंगे। आप भी अपना राशिफल जानने के लिए इच्छुक रहते होंगे। 

वहीं, आने वाले नये साल में आपका भविष्य, आपका जीवन क्या करवट लेने वाला है यह जानने के लिए तो आपकी उत्सुक और भी कही ज्यादा होगी। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें सभी राशियों के लिए नए साल का हाल बता दिया है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 जीवन, करियर, प्यार, परिवार और सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। 

सिंह राशि 2024 धन और करियर के लिए (Leo 2024 For Money, Career and Education)

leo horoscope

साल 2024 में सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगा लेकिन शनि (शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न) के प्रभाव के कारण नए साल में प्रगति धीरे-धीरे होगी। वहीं, इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति उनके हित में रहेगी।  

यह भी पढ़ें: सिंह राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें ये उपाय

सिंह राशि 2024 लव लाइफ (Leo 2024 For Family, Love And Relationship)

सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ भागदौड़ भरी रह सकती है। परिवार में किसी विवाद के उठने के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। अगर कोई विवाह पहले से चला आ रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें।   

यह भी पढ़ें: सिंह राशि के जातक पंडित जी के यह उपाय अपनाएं और हर समस्या को कहें बाय-बाय

सिंह राशि 2024 स्वास्थ्य (Leo 2024 For Health)

leo

सिंह राशि के जातकों को अप्रैल महीने तक सेहत में गिरावट महसूस होगी लेकिन अप्रैल में गुरु (गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय) गोचर के बाद से सिंह राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा बन रहेगा और अगर किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं तो उससे भी मुक्ति मिल जाएगी। गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें और गुरुवार का व्रत रखें।

 

अगर आपकी राशि भी सिंह है तो यहां इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कैसा होगा आपका आने वाला नया साल और क्या कुछ आपके लिए हो सकता है खास। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;