भगवान शिव की पूजा में कई सारी ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूजा तभी संपन्न होती है जब भोलेनाथ को यह सभी चीजें चढ़ाई जाती हैं। चंदन भी भगवान शिव की पूजा में अहम होता है। शिवलिंग पर चंदन लगाना शीतलता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चंदन को लगाने के लिए अक्सर तीन उंगलियों का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है? इसके पीछे भी धार्मिक महत्वता है जिसकी जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी से ली। आइए आर्टिकल में आपको भी बताते हैं आखिर भगवान शिव को चंदन लगाने के लिए तीन उंगलियों का इस्तेमाल क्यों होता है। साथ ही, इसके पीछे की क्या महत्वता है।
चंदन को शिवलिंग पर तीन उंगलियों से क्यों लगाया जाता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंदन को शीतलता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल अक्सर पूजा के समय होता है। लेकिन जब शिवलिंग पर चंदन लगाया जाता है, तो इसे त्रिदेव का प्रतीक होता है। इसलिए इसे तीन उंगलियों से लगाया जाता है। पहली उंगली जिसे ब्रह्मा माना जाता है। वहीं मध्यम उंगली इसे विष्णु माना जाता है। वहीं अनामिका उंगली को शिव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दोनों की साथ में पूजा करते समय तीनों उंगलियों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चंदन लगाने का अर्थ है कि भक्त सृष्टि के निर्माण, पालन और संहार के चक्र को नियंत्रित करने वाले भगवान शिव का स्मरण करना होता है। साथ ही, यह तीनों लोको और तीनों गुणों पर शिव के आधिपत्य को भी दर्शाता है।
चंदन को शिवलिंग पर किस तरह लगाएं
- इसके लिए आपको पहले चंदन को घीसन है।
- फिर इसे तीनों उंगली पर बराबर का लेना है।
- इसके बाद इसे शिवलिंग पर एक साथ लगाना है।
- फिर बीच में रोली का टीका लगाना है।
- इसके बाद आपको इसी का टीका अपने माथे पर लगाना है।

चंदन की शीतलता और शुद्धता शिवजी को अत्यंत प्रिय है।इसलिए आप भी भगवान शिव की पूजा में चंदन का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही, इसे लगाते समय भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण भी करें। तभी आपको इससे मन की शांति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: शिवलिंग पर किस धातु के कलश से दूध चढ़ाना माना जाता है शुभ, जान लीजिए आप भी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों