Sawan Kanwar Yatra 2024: शिवलिंग पर जलाभिषेक किए बिना जमीन पर क्यों नहीं रखना चाहिए कांवड़?

Kanwar Yatra 2024:सावन मास भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है। इस माह में भक्त कांवड़ लेकर जाते हैं और शिवरात्रि के दिन भोले बाबा को जलाभिषेक कर उनके दर्शन करते हैं।

 
sawan  shivling jalabhishek

सावन का महीना महादेव के भक्तों के लिए काफी खास और महत्व रखता है। इस माह में जगह-जगह पर भंडारा और शिव भक्तों का खास तरीके से स्वागत किया जाता है। सावन माह में लोग कावड़ लेकर जाते हैं। कांवड़ यात्रा का हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इसमें कावड़िया यात्रा के दौरान कांवड़, पवित्र स्थान से गंगाजल लेकर पद यात्रा करते हुए भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। यह यात्रा सुनने और देखने में जितनी आसान लगती है उससे कहीं ज्यादा कठिन होती है। कांवड़ यात्रा पर जाते वक्त कई बातों का ध्यान रखना होता है इस बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार कांवड़ उठाने के बाद जलाभिषेक से पहले उसे जमीन पर नहीं रखा जाता है। आइए इस लेख में पंडित आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि शिवलिंग पर जलाभिषेक से पहले कांवड़ को जमीन पर क्यों नहीं रखते हैं।

जानिए कांवड़ यात्रा के प्रकार

Sawan  kanwar yatra

कांवड़ यात्रा मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है, जिसमें पहली डाक और दूसरी खड़ी कांवड़। डाक कांवड़ यात्रा में कांवड़िए को बिना रुके हुए पूरी यात्रा को पूरा करना होता है। वहीं खड़ी कांवड़ यात्रा में मुख्य कांवड़ियों के साथ उनके दोस्त, परिवार एक लोग के थक जाने पर दूसरा पर्सन अपने कंधे पर कावड़ को रखकर यात्रा करता है। इस दौरान कांवड़ को जमीन पर नहीं रखते, इसी कारण इसे खड़ी कांवड़ यात्रा कहते हैं।

जानिए कांवड़ को जमीन पर क्यों नहीं रखना चाहिए?

kanwar rule hindi

सावन का महीना जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में कांवरियों की टोली ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिव भक्तों के लिए कवर शिव स्वरूप माना जाता है और ज़मीन पर रखने पर अशुद्ध हो जाता है। इसलिए इसे भूमि पर नहीं रखा जाता है।मार्ग में उनके ठहरने के लिए स्थान बनाया जाता है वहा पर कवारियाए अपना कावर ज़मीन पर न रख के किसी ऊंचे स्थान पर रखते है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों वाराणसी का गंगाजल घर नहीं लाना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP