Kanwar Yatra 2024: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें हर एक डिटेल

सावन शुरू होते ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। इसे जल यात्रा भी कहा जाता है क्योंकि कावड़ यात्रा के दौरान भक्त कावड़ में गंगाजल भरकर अलग-अलग स्थानों पर स्थापित शिवालयों में शिव अभिषेक के लिए जाते हैं।   

Kawad Yatra  start and End Date

हिन्दू धर्म में कावड़ यात्रा का बहुत महत्व माना जाता है। सावन शुरू होते ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। इसे जल यात्रा भी कहा जाता है क्योंकि कावड़ यात्रा के दौरान भक्त कावड़ में गंगाजल भरकर अलग-अलग स्थानों पर स्थापित शिवालयों में शिव अभिषेक के लिए जाते हैं। इस यात्रा के नियम भी बहुत कठिन होते हैं। इस यात्रा के दौरान नंगे पैर भ्रमण करना होता है और भगवा वस्त्र धारण करने होते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस साल कब से शुरू हो रही है कावड़ यात्रा और कब होगा शिवलिंग जलाभिषेक एवं इससे जुड़ी अन्य समस्त बातें।

कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा 2024? (When Will Kanwar Yatra Started in 2024?)

Where is the starting point of Kawad Yatra

कावड़ यात्रा सावन शुरू होते ही आरंभ हो जाती है। ऐसे में जहा एक ओर सावन 22 जुलाई, दिन सोमवार से शुरू हो रहा है। वहीं, कावड़ यात्रा भी इसी दिन से शुरू होगी।

कहां से लाया जाता है सावन में कावड़ का जल? (From Where Gangajal Bring For Kanwar In Sawan?)

सावन के दौरान कावड़ यात्रा में हरिद्वार से गंगाजल लाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के दौरान भगवान शिव अपने ससुराल कनखल में वास करते हैं जो हरिद्वार में है।

कब होगा कांवड़ यात्रा जलाभिषेक 2024? (When Will Kanwar Yatra Jalabhishek Happen in 2024?)

कावड़ यात्रा में हरिद्वार से लाये गए गंगाजल से सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक सावन की शिवरात्रि पर किया जाता है। ऐसे में पहला जलाभिषेक 2 अगस्त, दिन, शुक्रवार को होगा।

यह भी पढ़ें:Sawan 2024: सावन माह में जरूर लगाएं ये पेड़, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि

क्या है कावड़ यात्रा करने के नियम? (What are The Rules To Do Kanwar Yatra?)

How long is Kanwar Yatra

यूं तो कावड़ यात्रा करने के कई नियम हैं लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी दो चीजें मानी गई हैं, पहला यात्रा को पूर्ण श्रद्धा से करें और दूसरा शराब, सिगरेट, पान मसाला, भांग आदि से दूर रहें।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब से शुरू हो रही है कावड़ यात्रा और क्या है उसका महत्व। साथ ही, कावड़ यात्रा से जुड़ी हर एक जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP