सावन का महीना भोले के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने आपको जगह-जगह भगवान शिव के भक्त कांवड़ लाते नजर आएंगे। यह कांवड़ यात्रा सावन के शुरू होने के कुछ समय पहले से हो जाती है। लोग अपने कांवड़ लेकर निकलते हैं और इसमें अलग-अलग जगहों से गंगाजल भरकर लाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो कांवड़ लेकर जाता है भगवान शिव आपकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। इसलिए कावड़ लेने जाने के लिए बच्चों से लेकर महिलाएं तक हर कोई शामिल होती हैं। लेकिन अगर आपके घर से कोई कांवड़ लेकर जा रहा है, तो ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें आपको किन गलतियों से बचना है, ताकि कावड़ियों को कोई दिक्कत न हो।
घर में न करें छौंक लगाने का काम
ऐसा कहा जाता है, कि कांवड़ लेकर जाना बेहद कठिन होता है। इसमें उन्हें लंबे समय तक चलते रहना होता है। इसी वजह से आपको भी घर में कुछ परहेज करने पड़ते हैं, ताकि आपको किए हुए काम का असर उनके ऊपर न पड़े। अगर आपके घर से कोई भी सदस्य कांवड़ लेने गया है, तो आपको घर में किसी भी तरह की छोंका लगाने का काम नहीं करना है। सादा खाने का सेवन करें, ताकि आपके सदस्य को कोई दिक्कत न हो।
गर्म तवे पर कभी न डालें रोटी
ध्यान रखें कि अगर आपके घर से कोई भी व्यक्ति कांवड़ लेने गया है, तो आपको गर्म तवे पर रोटी नहीं डालनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से कांवड़िए के पैरों में छाले पड़ जाते हैं। इसलिए रोटी डालते समय तवे को गैस से उतारकर नीचे रखें। इसके बाद आप रोटी को तवे पर डालें। इससे कांवड़ियों को तकलीफ नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें हर एक डिटेल
शराब का न करें सेवन
कांवड़िए के घरवालों को कई सारे नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। आपके घर में शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। अगर कोई भी सदस्य शराब पीता है, तो भगवान की नाराजगी का असर कांवड़िए पर पड़ता है, हो सकता है उसके साथ कोई घटना घटित हो जाए।
बिस्तर पर न सोएं
ऐसा कहा गया है कि भगवान की सेवा करनी है, तो सारे आराम का त्याग करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आपके घर से कोई कांवड़ लेने गया है, तो वो एक भक्ति का काम ही कर रहा है। उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए जरूरी है कि आप भी भगवान शिव की पूजा अर्चना घर पर करते रहें। साथ ही, बिस्तर की जगह जमीन पर चटाई बिछाकर सोएं। इससे शिव भक्ति का फल दोनों को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra Samagri or Niyam 2024: सावन माह में पहली बार करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा, जानें सामग्री और नियम
इन बातों का रखें ध्यान
- कांवड़ लेकर जाने के बाद आपको रोजाना घर में कीर्तन करवाना चाहिए।
- भगवान शिव के मंदिर में रोजाना दीपक जलाना चाहिए। इससे शिव की शक्ति और ज्यादा बढ़ जाती है।
- सावन में तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए।
- सावन में गलत कामों को करने से बचना चाहिए।
पंडित जी ने जिन नियमों को बताया है, अगर आप इन्हें फॉलो करेंगे तो आपके घर से कांवड़ यात्रा में गए हुए व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होगी। उसकी यात्रा मंगलमय रहेगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Shutterstock/ Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों