क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों में ऐसा क्या अलग होता है कि वो जान भी जाते हैं लोगों की नजरें उन्हीं पर ठहर जाती है। आपके भी मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या वाकई सिर्फ कपड़ों या फिर मेकअप से कोई आकर्षक लग सकता है तो बता दें कि ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को देखने पर आपको एक ऐसा आकर्षण महसूस हो जो आपको उस व्यक्ति की तरफ खींचता हो, तो ये यकीन उस व्यक्ति की ऊर्जा का कमाल है और ऐसी ऊर्जा ग्रह से उत्पन्न होती है।
असल में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर ग्रह का अपना एक प्रभाव व्यक्ति पर देखने को मिलता है। ठीक ऐसे ही कुछ ग्रह व्यक्ति पर प्रभाव डालते हुए उसमें ऐसी ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे व्यक्ति बहुत ही आकर्षक और प्राकृतिक रूप से सुंदर दिखने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-से ग्रह आपके रूप, तेज और आकृति को प्रभावशाली बनाते हैं।
शुक्र ग्रह को प्यार, सुंदरता और कला का ग्रह माना जाता है। जब यह ग्रह कुंडली में उच्च स्थान पर होता है, खासकर वृषभ, तुला या मीन राशि में, तो व्यक्ति का चेहरा अपने आप सुंदर होता जाता है। इसके अलावा, व्यक्ति के स्वभाव में भी प्यार और सौम्यता बढ़ने लगती है। अगर शुक्र पहले, पांचवें, सातवें या दसवें घर में हो, तो व्यक्ति की पर्सनैलिटी बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाती है। वहीं, चंद्रमा के साथ शुक्र का होना भी सुंदरता प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: घर के किस कोने में बैठा है कौन-सा ग्रह? जानें कैसे घर पर पड़ता है इनका असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा अगर उच्च स्थान पर हो तो व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, व्यक्ति का मन शांत रहता है, मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। वहीं, जब चंद्रमा शुभ हो और अपनी उच्च राशि वृषभ या स्वयं की राशि कर्क में स्थित हो, तो व्यक्ति के स्वभाव और उसके शरीर में एक अलग सा तेज दिखाई देने लगता है। चंद्रमा लग्न अथवा चतुर्थ भाव में हो, व्यक्ति का चेहरा राउंड शेप में होता है, उसकी आंखें साफ और इमोशन से भरी हुई नजर आती हैं। इसके अलावा, उसकी आवाज में भी मधुरता झलकने लगती है। चंद्रमा और शुक्र के साथ होने पर मेंटल स्ट्रेंथ और फिजिकल ब्यूटी मिलती है।
यह भी पढ़ें: कौन सा ग्रह कब होता है खराब? यहां जानें इनकी स्थिति को सुधारने के उपाय
सूर्य ग्रह आत्मविश्वास, तेज और लीडरशिप का कारक माना जाता है। जब यह ग्रह मेष या सिंह राशि में उच्च स्थान पर होता है, तो व्यक्ति की पर्सनैलिटी में सूजबूझ, समझदारी जैसे गुण दिखने लगते हैं। ऐसे गुणों की वजह से व्यक्ति सही निर्णय ले पाता है जिसके कारण उसके चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी झलकती है। अगर सूर्य ग्रह पहले या दसवें घर में हो और किसी अच्छे ग्रह के साथ युति बना रहा हो, तो व्यक्ति बहुत प्रभावशाली, तेजस्वी और आकर्षक दिखता है।
इन ग्रहों के अलावा, और भी कुंडली में बनने वाले योग हैं जो व्यक्ति को सुन्दरता प्रदान करते हैं: जैसे कि बृहस्पति ग्रह की नजर शुक्र या चंद्र पर होने से व्यक्ति को अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी मिलती है और फिजिकलि भी व्यक्ति फिट रहता है। वहीं, शुक्र का मीन राशि में होना नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।