(which deity is considered aupicious to offer cashew) हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करने के दौरान भोग लगाने की परंपरा चली आ रही है। भक्त अपने आराध्य को मनचाहा भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न करते हैं। वहीं तीज-त्योहारों में भी शुभ कार्यक्रमों में भगवान को विशेष पकवानों का भोग लगाया जाता है।
कई लोग अपने हिसाब से भगवान को भोग लगाते हैं। अब ऐसे में काजू का भोग किस देवता को लगाना शुभ माना जाता है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
जानें क्या है भगवान को भोग लगाने के पीछे का कारण? (reason behind offering food to God)
भगवान को शुद्ध और पवित्र भोग परोसना और उनके प्रतिमा की पूजा करना व्यक्ति का हृदय भाव होता है। उसी प्रकार वह अपने आराध्य की पूजा करता है और अपने हिसाब से भोग भी लगाता है। बता दें, भगवान को भोग लगाने के पीछे एक यह भी कारण है कि जिस भी प्रकार मनुष्य रोजाना भोजन करता है, ताकि वह बीमार न हो और जीवन को सही ढंग से व्यतीत कर पाए। वैसे ही स्वयं भोजन करने से पहले देवी-देवता को भोग लगाना चाहिए। इससे मन शांत रहता है और उनके आराध्य भी प्रसन्न रहते हैं। भगवान के लिए भोजन बनाना और उन्हें भोग लगाना प्रेम को दर्शाता है।
माता लक्ष्मी को लगाएं काजू का भोग (Offer cashew nuts to Goddess Lakshmi)
अगर आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की पूजा कर रहे हैं, तो उन्हें भोग में काजू जरूर लगाएं। उन्हें बेहद प्रिय है। इससे वह बेहद प्रसन्न हो सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां भी कम हो सकती है। साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें
भगवान गणेश को लगाएं काजू का भोग (Offer cashew nuts to Lord Ganesha)
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान उन्हें काजू का भोग जरूर लगाएं। इससे व्यक्ति को बुध दोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति का मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
मां दुर्गा को लगाएं काजू का भोग (Offer cashew nuts to Maa Durga)
अगर आप मां आदिशक्ति को काजू का भोग लगा रहे हैं, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकती है और मनचाहा वरदान भी मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान को भोग लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां
भगवान शिव को लगाएं काजू का भोग (Offer cashew nuts to Lord Shiva)
भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) को काजू का भोग लगाना उत्तम फलदायी माना जाता है। इससे भोलेनाथ की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है और सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए सोमवार के दिन काजू का भोग अवश्य लगाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों