what are the benefits of applying kasturi tilak

क्या होता है कस्तूरी तिलक? जानें इसे रोजाना लगाने के लाभ

शास्त्रों में कई प्रकार के तिलक का वर्णन मिलता है, जैसे कि चंदन का तिलक, केसर का तिलक, हल्दी का तिलक, श्याम बिंदी आदि। इसी कड़ी में कस्तूरी तिलक का भी उल्लेख किया गया है। 
Editorial
Updated:- 2024-07-23, 18:07 IST

हिन्दू धर्म में तिलक लगाने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि तिलक लगाने के पीछे न सिर्फ कई धार्मिक कारण जुड़े हुए हैं बल्कि कई वैज्ञानिक तर्क भी मौजूद हैं। इसके अलावा, तिलक लगाने से कई ज्योतिषीय लाभ भी मिलते हैं। शास्त्रों में कई प्रकार के तिलक का वर्णन मिलता है, जैसे कि चंदन का तिलक, केसर का तिलक, हल्दी का तिलक, श्याम बिंदी आदि। इसी कड़ी में कस्तूरी तिलक का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि कस्तूरी तिलक के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्या होता है कस्तूरी तिलक और क्या हैं इसे लगाने के लाभ।

कस्तूरी तिलक क्या होता है? (What Is Kasturi Tilak?)

kya hai kasturi tilak lagane ke labh

हिमालय में मिलने वाले कस्तूरी मृग से बनता है कस्तूरी तिलक। असल में कस्तूरी मृग की नाभि में एक दिव्य द्रव्य होता है जिसमें न सिर्फ कई औषधीय गुण होते हैं बल्कि ज्योतिष दृष्टि में भी इसे बहुत खास माना जाता है। उसी द्रव्य को जब मृग से जब निकाला जाता है तब उससे कस्तूरी चंदन का निर्माण होता है। उस द्रव्य को निकालने के लिए मृग को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है। 

यह भी पढ़ें: पुजारी और पंडित में क्या होता है अंतर?

कस्तूरी तिलक क्यों लगाना चाहिए? (Why We Should Apply Kasturi Tilak?)

कस्तूरी तिलक लगाने से व्यक्ति के भीतर मौजूद सातों चक्र जागृत हो जाते हैं। इन चक्रों के जागृत होने से व्यक्ति में दिव्यता का संचार होता है और उसके अंदर सद्गुण जन्म लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कस्तूरी तिलक रोजाना लगाने से व्यक्ति का भाग्य जाग उठता है और उसके बुद्धि तीव्र हो जाती है। उसकी मानसिक एवं शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं। 

यह भी पढ़ें: कौन से दीये से करनी चाहिए आरती?

कस्तूरी तिलक लगाने के क्या नियम हैं? (What Are The Rules To Apply Kasturi Tilak)

kya hota hai kasturi tilak

कस्तूरी तिलक लगाने से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है। कस्तूरी तिलक हमेशा लंबा लगाया जाता है। गोल कस्तूरी तिलक लगाना वर्जित माना गया है। इसके अलावा, कस्तूरी तिलक को लगाते समय हमेशा उसमें कच्चा दूध मिलाकर लगाना चाहिए न कि पानी। एक बूंद दूध मिलाकर ही कस्तूरी तिलक लगाना चाहिए। कस्तूरी तिलक लगाने के बाद आधे घंटे ता कुछ खाना नहीं चाहिए।

 

आप भी इस लेह में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या होता है कस्तूरी तिलक और क्या है इसे रोजाना लगाने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;