keeping tulsi at home temple benefits

घर के मंदिर में तुलसी का पत्ता रखने से क्या होता है

घर के मंदिर में कई चीजों को रखने की सलाह दी जाती है, जिनमें से तुलसी की पत्तियों को प्रमुख माना जाता है। यदि आप इन्हें घर के मंदिर में रखती हैं तो इससे होने वाले लाभों के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2024-07-16, 16:33 IST

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे की नियमित रूप से पूजा करने और इस पर जल चढ़ाने का विधान है। मान्यता है कि यदि आप नियम से इस पौधे की पूजा करते हैं तो जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इस वजह से लगभग सभी घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है और इसकी पूजा-अर्चना की होती है।

यही नहीं इस पौधे को घर के मंदिर में भी रखा जाता है और लड्डू गोपाल की भोग लगाते समय इन पत्तियों को जरूर शामिल किया जाता है। यह पौधा हिंदू धर्म में एक पूजनीय स्थान रखता है।

यह सिर्फ एक पौधा नहीं है बल्कि देवी लक्ष्मी का दिव्य स्वरूप माना जाता और इसे पवित्र माना जाता है। इसी वजह से घर के मंदिर में तुलसी के पत्ते रखना हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। इसके कई आध्यात्मिक लाभ तो हैं ही और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें घर के मंदिर में तुलसी का पत्ता रखने के बहुमुखी लाभों के बारे में। 

पवित्रता और भक्ति का प्रतीक होते हैं तुलसी के पत्ते 

tulsi plant benefits at home

तुलसी को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह जिस स्थान पर भी रखी जाती है उस स्थान को पवित्र कर देती है। घर का मंदिर वह स्थान होता है जो घर का सबसे साफ और पवित्र स्थान होता है।

हिंदू धर्मग्रंथों में, तुलसी को विष्णुप्रिया माना जाता है, इसलिए जब इसे घर के मंदिर में रखा जाता है तब घर में विष्णु जी की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है कि शालिग्राम जी के साथ हमेशा तुलसी जी को रखना चाहिए। इसी वजह से जिस घर में शालिग्राम रखे होते हैं यदि आप उस स्थान पर तुलसी के पत्ते रखते हैं तो इससे आपको बहुत अधिक लाभ होते हैं। भगवान विष्णु की प्रिया के रूप में अत्यधिक भक्ति के साथ तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है।

घर के मंदिर में तुलसी के पत्ते रखना अर्पण और भक्ति का कार्य माना जाता है जो घर की शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में तुलसी के पत्ते दिव्य आशीर्वाद को आमंत्रित करते हैं और आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी वातावरण बनाते हैं।

तुलसी के पौधे का घर के मंदिर से दिव्य संबंध

why should keep tulsi plant at home temple

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी विभिन्न देवी-देवताओं से जुड़ी होती है, मुख्य रूप से भगवान विष्णु और उनके बाल स्वरूप लड्डू गोपाल से तुलसी का गहरा नाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में तुलसी की किसी भी रूप में उपस्थिति भक्त और भगवान के बीच संबंध को मजबूत करती है।

ऐसा माना जाता है कि यह संबंध घर में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाता है। किसी भी पूजा और अनुष्ठान के दौरान देवताओं को तुलसी के पत्ते चढ़ाना अत्यधिक शुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे भक्तों की इच्छाएं और प्रार्थनाएं पूर्ण होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Hindu Beliefs: मंदिर में लगी तुलसी की पत्तियों को जरूर लाएं घर, मिलेंगे ये लाभ

घर के मंदिर में तुलसी की पत्तियां रखने से सकारात्मक ग्रहों का प्रभाव

ज्योतिष रूप से, तुलसी को सकारात्मक ग्रह ऊर्जाओं से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में तुलसी की उपस्थिति कुछ ग्रहों, विशेष रूप से शनि और मंगल ग्रह के हानिकारक प्रभावों को कम करती है। शनि अक्सर चुनौतियों, देरी और कठिनाइयों से जुड़ा होता है, जबकि मंगल आक्रामकता और संघर्ष ला सकता है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी इन सभी दुष्प्रभावों को शांत करती है, जिससे घर में संतुलन और सद्भाव आता है।

घर के मंदिर में तुलसी के पत्ते रखने से शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा बढ़ती है 

तुलसी की पत्तियां शुक्र और बृहस्पति की सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती हैं। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि से जोड़ा जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान और आध्यात्मिक विकास का प्रतिनिधित्व करता है। घर के मंदिर में तुलसी के पत्ते रखकर, भक्त इन लाभकारी ऊर्जाओं का पूर्ण उपयोग कर सकते हैं, जिससे समृद्धि, खुशी और आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

घर के मंदिर में तुलसी रखने से मानसिक शांति और तनाव से राहत

तुलसी के पत्तों की खुशबू मन पर शांत प्रभाव डालने के लिए जानी जाती है। तुलसी की सुगंध लेने से तनाव, चिंता और अवसाद कम हो सकता है। घर के मंदिर में तुलसी की उपस्थिति शांतिपूर्ण और शांत वातावरण बनाने में योगदान करती है, जो मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने में मदद कर सकती है। तुलसी को वास्तु में एक शक्तिशाली पौधा माना जाता है, जो ऊर्जाओं में सामंजस्य स्थापित करने और नकारात्मक प्रभावों को खत्म करने में मक़ादाद करती है। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में तुलसी के पत्ते रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और एक संतुलित और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है।

नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा

tulsi plant benefits

ऐसा माना जाता है कि तुलसी नकारात्मक ऊर्जाओं और बुरी शक्तियों के खिलाफ एक सुरक्षा कवच के रूप में भी काम करती है। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में तुलसी के पत्ते रखने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और घर की सुरक्षा होती है। घर के मंदिर में तुलसी की पत्तियां रखने से इससे निकलने वाली ऊर्जा एक रक्षा कवच का निर्माण करती है जो पूरे घर को नकारात्मकता से बचाती है।  

यदि हम घर के मंदिर में तुलसी की पत्तियां रखते हैं तो इसके कई ज्योतिष लाभ होते हैं और ये वातावरण को शुद्ध करने में भी मदद करती है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;