रास्ते में अचानक कांवड़िए दिखने का क्या है मतलब?

Kanwar Yatra 2024:सावन माह शुरू होते ही कांवड़िए महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर जाते हैं। लेकिन आपको पता है कि रास्ते में अचानक कांवड़ियों के दिखने का संकेत क्या दर्शाता है।

 
what trouble is removed by seeing a Kanwariya

Sawan 2024: सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा का भी शुभारंभ होता है। सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी खुशी और उत्सुकता देखने को मिलता है। हर साल हजारों-लाखों की संख्या में लोग कांवड़ लेकर हरिद्वार या किसी पवित्र स्थान पर जाकर गंगाजल लेकर भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान कांवड़ियां कड़ी तपस्या और पद यात्रा यात्रा कर शिव मंदिर जाते हैं। कांवड़ के बारे में हम सभी ने कई मान्यताओं के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रास्ते में अचानक कांवडिया दिखने से क्या होता है। ऐसे में पंडित आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि रास्ते में अचानक कांवड़िए दिखने का क्या है मतलब?

कांवड़ियां दिखने से क्या होता है?

kanwariya meaning in hindi

आज के समय कांवड़ ले जाने वाले भक्तों के लिए खास व्यवस्था का सरकार द्वारा इंतजाम किया जाता है। हिंदू धर्म में कांवड़ और कांवड़ियों का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार कांवड़ उठाने के बाद उसे जमीन पर नहीं रख सकते हैं। मानव जीवन में होने वाली हर एक घटना का अच्छा और बुरा संकेत होता है। बता दें कि घर से निकालने के बाद रास्ते में अगर आपको अचानक कांवड़िए दिख जाते हैं, तो इसका संकेत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे होते हैं, उसके पूरा होता है।

टल सकता है संकट

कई बार घर से निकालने के बाद व्यक्ति के साथ कुछ बुरा हो जाता है। अगर आप पर ऐसी कोई विपदा मंडरा रही है और रास्ते में अचानक कांवड़ियां दिख गए, तो आप पर आने वाला संकट टल सकता है। साथ ही किस्मत आपका बुरे से बुरे समय में भी साथ देती है।

भगवान शिव देते हैं सही मार्ग अपनाने का संकेत

what is the sign of seeing a Kanwariya

हम सभी व्यक्ति सपने में भगवान दिखने में अक्सर यह मानते हैं कि ईश्वर हमें किसी काम को करने या पुरानी पड़ी हुई मन्नत को पूरा करने का संकेत देता है। सावन माह में अगर आपको रास्ते में कांवड़िए दिखते हैं, तो इसका मतलब है कि भगवान शिव आपको भक्ति मार्ग अपनाने का संकेत दे रहे हैं। अगर आप किसी गलत कार्य में शामिल हैं, तो वह आपको सही राह पर चलने की राह दिखा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Sawan Kanwar Yatra 2024: शिवलिंग पर जलाभिषेक किए बिना जमीन पर क्यों नहीं रखना चाहिए कांवड़?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP