ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां हैं। हर राशि का संबंध अलग-अलग ग्रह नक्षत्र से है। वहीं इनके स्वभाव, गुण भी विभिन्न होते हैं। 12 राशियों को 4 तत्व यानी कि अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल तत्व में बांटा गया है। वहीं एक तत्व में कुल 3 राशियां आती है। इसी प्रकार जल तत्व में 3 राशि शामिल हैं। अब ऐसे में कौन सी 3 राशि है, जो जल तत्व से संबंधित है। इनके क्या गुण हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
किन राशियों का संबंध जल तत्व से है?
जल तत्व में कर्क राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि शामिल हैं। बता दें, कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।
जल तत्व की राशियों के गुण क्या हैं?
जल तत्व राशियों में कर्क, वृश्चिक और मीन राशि आती हैं। इन राशियों के जातक अपनी गहरी भावनाओं, सहानुभूति और रचनात्मकता के लिए जाने जाते हैं। जल तत्व राशियों के जातक अपनी भावनाओं के प्रति गहरे जुड़े होते हैं। वे दूसरों की भावनाओं को भी आसानी से समझ और महसूस कर सकते हैं। ये जातक दूसरों के प्रति बहुत ही सहानुभूतिशील होते हैं और उनकी भावनाओं को समझने और उनका समर्थन करने में सक्षम होते हैं। जल तत्व राशियों के जातक अक्सर कला, संगीत, लेखन या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में प्रतिभाशाली होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही प्रबल होती है और वे अक्सर नए विचारों के साथ आते हैं। ये जातक दूसरों की भावनाओं और ऊर्जाओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इतना ही नहीं, इनकी स्मरण शक्ति बहुत ही अच्छी होती है और वे अतीत की घटनाओं और अनुभवों को आसानी से याद रख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि वाले जरूर करें इन मंत्रों का जाप, शनि की साढ़ेसाती से मिल सकता है छुटकारा
जल तत्व की राशियां प्यार के मामले कैसी होती हैं?
ज्योतिषाचार्य के हिसाब से कर्क राशि के जातक प्यार में गहराई से डूबते हैं और अपने पार्टनर के प्रति अत्यधिक समर्पित होते हैं। उनके लिए भावनात्मक जुड़ाव और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। वे अपने पार्टनर का ख्याल रखना और उन्हें प्यार देना पसंद करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक प्यार में गहन और भावुक होते हैं। वे रहस्यमय और आकर्षक होते हैं, जो उन्हें और भी अधिक आकर्षक बनाता है। वहीं मीन राशि के जातक रोमांटिक और कल्पनाशील होते हैं। वे दयालु और सहानुभूति से भरे होते हैं और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। मीन राशि के जातक संवेदनशील और भावुक होते हैं। जल तत्व की राशियां कई बार कठिन से कठिन कार्यों को आसानी से हल कर देते हैं, लेकिन कई बार इन्हें गलतफहमियां भी हो जाती है। इस तत्व की राशियां अपने दुश्मनों को परास्त करने में माहिर होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Pisces 2024 Love Horoscope: नए साल में मीन राशि के जातक पार्टनर के साथ कर सकते हैं विदेश यात्रा
प्यार और दुश्मनी दोनों में होते हैं माहिर
जल तत्व की राशियां कई बार कठिन से कठिन कार्यों को आसानी से हल कर देते हैं, लेकिन कई बार इन्हें गलतफहमियां भी हो जाती है। इस तत्व की राशियां अपने दुश्मनों को परास्त करने में सक्षम होते हैं। एक बार अगर इनकी नजरों से कई उतर जाता है, तो इनके सामने उस व्यक्ति को वापस आने में बेहद कठिनाई आती है। ये जितना लोगों से प्यार करते हैं, उतना ही दुश्मनी में माहिर होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों