Vijaya Ekadashi  peepal tree puja vidhi

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कैसे करें?

विजया एकदाशी का  दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 10:09 IST

(Vijaya ekadashi 2024 peepal tree puja vidhi) हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं इस साल विजया एकादशी दिनांक 06 मार्च को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके काम में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो पीपल के पेड़ की पूजा करने से लाभ से लाभ हो सकता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि विजया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। 

इस विधि से करें पीपल के पेड़ की पूजा

   peepal puja tips

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और मंदिर जाएं, जहां पीपल का पेड़ हो। 
  • मंदिर में भगवान गणेश और भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) और मां पार्वती की पूजा करें। 
  • इसके बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें। 
  • पीपल के पेड़ में जल, दूध, काले तिल, गुड़ (गुड़ के उपाय) और अक्षत आदि अर्पित करें। 
  • पश्चात जनेऊ, फूल, भोग और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाएं। 
  • उसके बाद धूप-दीप जलाएं। फिर एक आसन पर बैठकर मंत्र का जाप करें। 
  • मंत्र का जाप करने के बाद पीपल का 11 बार परिक्रमा जरूर लगाएं। इससे लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकदाशी के दिन क्या करें और क्या न करें?

पूजा करने के दौरान इस मंत्र का करें जाप

पीपल के पेड़ की पूजा करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करें। 

  • मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे। अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।।
  • आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्। देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।।
  • 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' 
  • ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनये नमःॐ खां खीं खों सः शनये नमः 
  • ॐ खां खीं खों सः शनये नमः 
  • मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे। अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।।आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्। देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।।

इसे जरूर पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, बनी रहेगी कृपा

पीपल पूजन का महत्व 

   pepal tree puja n

स्कंद पुराण के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में सभी देवी-देवती वास करते हैं। पीपल भगवान विष्णु का जीवन्त स्वरूप है। एकादशी के दिन पूजा करने से लाभ हो सकता है। 

 

विजया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की विधिवत पूजा करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;