व्यापार में पैसा लगाना तो आसान होता है, लेकिन कभी-कभी वही पैसा बुरी तरह से फंस भी जाता है। यह कारोबारियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती और तनाव का कारण बन जाता है। महीनों तक फंसा पैसा आपके व्यापार को प्रभावित करता है। साथ ही, मानसिक रूप से भी आपको परेशान कर सकता है, जिससे नए काम शुरू करने या बिगड़े हुए कामों को सुधारने में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में, निराशा होना स्वाभाविक है, लेकिन वास्तु शास्त्र में बताए कुछ उपायों को आजमाकर आप अपने रुके हुए धन को वापस ला सकती हैं। साथ ही, इन उपोयों के प्रभाव से बिगड़े हुए कामों को फिर से पटरी पर लाने में सफल हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र सिर्फ घर के डिजाइन के बारे में नहीं बताता है, बल्कि यह ऊर्जा के प्रवाह और संतुलन के बारे में बताता है। सही दिशाओं और वस्तुओं का उपयोग करके आप अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकती हैं। यही नहीं, इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है, जिससे आपके अटके हुए काम बनने लगते हैं और फंसा हुआ पैसा भी वापस आने की संभावना बढ़ती है। तो आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से वास्तु के ऐसे ही 3 अचूक उपायों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने व्यापार की समस्याओं को दूर कर सकती हैं।
व्यापार में फंसे पैसे को वापस पाने के लिए करें वास्तु के ये 3 खास उपाय
अगर आपका पैसा महीनों से बिजनेस में फंसा हुआ है या आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे प्रभावी उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। ये उपाय आपके आसपास की ऊर्जा को सकारात्मक बनाते हैं, जिससे धन वापसी के योग बनते हैं और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
धन वापसी के लिए करें ये काम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का दक्षिण-पश्चिम दिशा स्थिरता और धन के जमाव को नियंत्रित करती है। इस दिशा में कुछ खास उपाय करने से फंसा हुआ धन वापस आने की संभावना बढ़ती है। अपने घर या ऑफिस के दक्षिण-पश्चिम कोने में धन के देवता कुबेर का यंत्र या उनकी मूर्ति स्थापित करें। कुबेर को धन का संरक्षक माना जाता है। यंत्र या मूर्ति को नियमित रूप से साफ करें और उसके सामने सुबह-शाम दीपक जलाएं। इस दिशा को स्थिर रखने के लिए यहां भारी फर्नीचर या कोई भारी वस्तु रखें। यह धन की स्थिरता और उसे रोकने में मदद करता है। इस दिशा में पीले रंग के पर्दे, पेंटिंग या सजावटी वस्तुएं रखें। पीला रंग स्थिरता और समृद्धि को आकर्षित करता है। यह दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ी है और स्थिरता व धन के प्रवाह को नियंत्रित करती है। इसे सक्रिय करने से धन अटकता नहीं और वापस आने के मार्ग खुलते हैं।
इसे भी पढ़ें-How To Attract Money: शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 9 काम, होगी धन की वर्षा
सकारात्मक ऊर्जा और अवसरों के लिए उत्तर दिशा में करें ये उपाय
उत्तर दिशा वास्तु में धन और नए अवसरों की दिशा मानी जाती है। यह भगवान कुबेर की मुख्य दिशा भी है। इस दिशा में किए गए उपाय व्यापार में उन्नति और रुके हुए कामों को गति देने में सहायक होते हैं। अपने कार्यस्थल या घर के उत्तर दिशा में नीले रंग का एक छोटा पिरामिड स्थापित करें। नीला रंग जल तत्व का प्रतीक है, जो धन के प्रवाह और अवसरों को आकर्षित करता है। पिरामिड ऊर्जा को केंद्रित करता है, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस दिशा में पानी से संबंधित चित्र या पेंटिंग लगाएं। जैसे- बहता झरना, नदी या तालाब आदि आप लगा सकते हैं। ये धन के सतत प्रवाह का प्रतीक हैं। छोटे, हरे पौधे भी उत्तर दिशा में रखे जा सकते हैं। हरे रंग का संबंध विकास और समृद्धि से है। उत्तर दिशा से धन और व्यापार के नए अवसरों की ऊर्जा आती है। इस दिशा को सक्रिय और संतुलित रखने से व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग बनते हैं।
इसे भी पढ़ें-Astro Upay: तुलसी के पौधे में बांधें लाल कपड़ा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास और बनी रहेगी समृद्धि
प्रगति के लिए घर के उत्तर-पूर्व कोने में करें ये उपाय
वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है, जो देवताओं का स्थान है और इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह दिशा मन की शांति, स्पष्टता और नए विचारों को बढ़ावा देती है। अपने घर या ऑफिस के उत्तर-पूर्व कोने में एक छोटा पानी का फव्वारा स्थापित करें। ध्यान रहे कि फव्वारे का पानी लगातार बहता रहे और उसकी दिशा अंदर की ओर हो, न कि बाहर की ओर। इस कोने को हमेशा साफ-सुथरा और अव्यवस्था-मुक्त रखें। यहां किसी भी तरह का भारी सामान या कचरा न रखें। बहता हुआ पानी धन और सकारात्मक ऊर्जा के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उत्तर-पूर्व दिशा में फव्वारा लगाने से मन शांत रहता है। साथ ही, इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और रुके हुए कार्य गति पकड़ते हैं। यह दिशा आध्यात्मिक ऊर्जा और धन के आगमन के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।
इसे भी पढ़ें-अजवाइन के इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं, बाधाओं से मिल सकती है मुक्ति
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों