तुलसी को अत्यंत पवित्र और देवी का स्वरूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि आती है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। उनकी पूजा और भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य शामिल किए जाते हैं। तुलसी के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इतना ही नहीं, अगर किसी जातक के जीवन में आर्थिक समस्याएं आ रही हैं या फिर बार पैसे नहीं टिक रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से तुलसी के उपाय के बारे में जानते हैं।
एक साफ लाल रंग का कपड़ा लें। यह नया या धुला हुआ होना चाहिए। इस कपड़े को तुलसी के पौधे की जड़ के पास बांध दें। कुछ लोग कपड़े में थोड़ी सी सुपारी या सिक्का भी रखते हैं। आप इस उपाय को विशेष रूप से शुक्रवार के दिन करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में लाल कपड़ा बांधने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ हो सकता है और अगर आपके पैसे आने के बाद भी नहीं टिक पा रहे हैं तो इस उपाय को करने से लाभ हो सकता है।
अगर आप तुलसी में लाल कपड़ा बांध रहे हैं तो इस दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। ऐसी मान्यता है कि तुलसी मां लक्ष्मी की स्वरूप मानी जाती हैं। इसलिए तुलसी की पूजा के साथ मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप अवश्य करें।
इसे जरूर पढ़ें - तुलसी का पौधा लगाने का सही समय क्या है?
हिन्दू धर्म में लाल रंग को शुभता, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पौधे में लाल कपड़ा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप तुलसी में लाल रंग का कपड़ा बांधकर विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Plant Astrology: क्या आप भी तुलसी के पौधे में बिना स्नान किए हुए जल अर्पित करती हैं? जानें शुभ-अशुभ फल
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।