नाग पंचमी हिन्दू धर्म में एक पवित्र और आध्यात्मिक पर्व माना जाता है, जो सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है, ताकि जीवन में संकटों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। लेकिन इस दिन केवल नाग देवता ही नहीं, बल्कि पीपल और बिल्व वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इसका खास महत्व। साथ ही, इनकी पूजा कैसे की जाती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इसके बारे में बताया।
पीपल को हिंदू धर्म में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास स्थान माना गया है। यह वृक्ष न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से, बल्कि आयुर्वेद और पर्यावरण से भी पूजनीय है। नाग पंचमी पर पीपल की पूजा करने से पितृ दोष और राहु-केतु जैसे ग्रह दोष शांत होते हैं। साथ ही, पीपल के नीचे दीपक जलाकर कथा सुनने और नाग मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए आपको इसकी पूजा जरूर करना चाहिए, ताकि आपके संकट दूर हो सके।
बिल्व या बेल वृक्ष भगवान शिव को प्रिय होता है। बिल्व पत्र शिव पूजन में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी का पर्व शिव पूजन के लिए भी अच्छा होता है । बिल्व पत्र अर्पित करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन के कष्ट दूर करते हैं। बिल्व वृक्ष को जल देना, उसकी जड़ में दूध अर्पित करना और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाना ये सभी क्रियाएं ग्रहदोष, विशेषकर कालसर्प दोष और राहु-केतु के प्रभावों को शांत करने में सहायक मानी जाती हैं। इसलिए इसकी पूजा भी आप नाग पंचमी के दिन जरूर करें, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की कोई कठिनाई न आए।
इसे भी पढ़ें : सांप देखकर सहम जाती हैं आप? नाग पंचमी पर इसका दिखना देता है कई शुभ फल... जानें संकेत
इन वृक्षों की पूजा केवल धार्मिक लाभ मिलते हैं। इसलिए नाग पंचमी के दिन इन दोनों वृक्षों की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इससे धार्मिक पुण्य के साथ-साथ ग्रह दोषों से राहत, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए आप भी इन वृक्षों की पूजा करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : नागपंचमी पर भाग्यवान और धनवान बनने के लिए कर सकती हैं ये 5 अचूक उपाय, पंडित जी से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।