Nautapa 2025: नौतपा में पीले रंग का वस्त्र पहनने का क्या है धार्मिक महत्व, एक्सपर्ट से जानें

हिंदू धर्म में नौतपा नौ दिनों की भीषण गर्मी होती है। इस दौरान सूर्य तापमान अधिक रहता है। वहीं इस दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
significance of wearing yellow clothes during nautapa 2025

सनातन धर्म में नौतपा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के हिसाब से ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में नौतपा पड़ता है। नौतपा पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है। इसलिए नौतपा के नौ दिनों तक भीषण गर्मी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा में सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कगा जाता है कि अगर किसी जातक को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो नौतपा में सूर्यदेव को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। अब ऐसे में नौतपा में पीले रंग के वस्त्र पहनने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नौतपा में पीले रंग के वस्त्र क्यों पहनना चाहिए?

नौतपा के नौ दिन पहनें पीले रंग के वस्त्र

yellow

ज्येष्ठ माह में गर्मी अपने चरम पर होती है। इसलिए इस दौरान इसे नौतपा कहा जाता है। नौतपा के नौ दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने का विशेष महत्व है। आपको बता दें, पीला रंग सूर्य का प्रतीक है और सूर्य ऊर्जा प्रकाश और जीवन के स्त्रोत माने जाते हैं। वहीं पीला रंग सूर्यदेव के तेज और चमक को दर्शाता है। साथ ही पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। इसलिए नौतपा के नौ दिनों में पीले रंग के वस्त्र पहनने का महत्व है।

पीले रंग है सकारात्मक ऊर्जा का कारक

हिंदू धर्म में पीले रंग का विशेष महत्व है। यह भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का प्रिय रंग माना जाता है। साथ ही पीला रंग सूर्यदेव को भी बेहद प्रिय है। इसलिए अगर आप उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो नौतपा के नौ दिनों में पीले रंग के वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Nautapa Kab Hai 2025: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं

नौतपा में पीले रंग के वस्त्र पहनने का धार्मिक महत्व

a-beautiful-indian-woman-in-a-yellow-sari-ai-generated-free-photo

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि नौतपा के नौ दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इसलिए अगर आप सूर्यदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनें और अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो नौतपा में पीले रंग के कपड़े पहनने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Nautapa kya Hai: नौतपा 2025 कब से शुरू हो रहा है? जानें इन 9 दिनों के बीच आखिर क्यों पड़ती है इतनी गर्मी और अपने घर को आप कैसे रख सकती हैं ठंडा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP