करवा चौथ इस साल 20 अक्टूबर, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और करवा माता एवं चंद्रमा की पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनती हैं। विशेष रूप अगर पहला करवा चौथ है तो शादी के जोड़े को दोबारा इस दिन पहनने का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों पहले करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पहनती हैं शादी का जोड़ा और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
पहले करवा चौथ पर क्यों पहना जाता है शादी का जोड़ा?
लोक मान्यता है कि पहले करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को शादी का जोड़ा पहनना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शादी का जोड़ा विवाह के समय बहुत पवित्र हो जाता है। फेरों के दौरान जब शादी के जोड़े को पहने लड़की अग्नि के चक्कर लगाती है तब उस अग्नि के प्रभाव से वह जोड़ा शुद्ध हो जाता है।
वहीं, जब इस पवित्र जोड़े को शादी के बाद पहले करवा चौथ पर दोबारा पहना जाता है, तब इसकी शुद्धता से पूजा में पवित्रता और बढ़ जाती है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने लगती है। दांपत्य जीवन का क्लेश दूर होता है और रिश्ता मजबूत बनता है।
यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को इन चीजों से दें अर्घ्य, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद
इसके अलावा, करवा चौथ के दिन शादी का जोड़ा पहनने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। हालांकि शादी का जोड़ा पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह गंदा न हो या कहीं से भी फटा-कटा न हो नहीं तो इससे पूजा में दोष लगता है और वैवाहिक जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। क्लेश बढ़ने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों करवा चौथ के दिन शादी का जोड़ा सुहागिन महिलाएं पहनती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों