क्या आप जानती हैं सोने की अंगूठी पहनने के ज्योतिष फायदों के बारे में

ज्योतिष में किसी भी धातु का विशेष महत्व है और इससे अलग तरीके की ऊर्जा का प्रवाह शरीर में होता है। हर एक धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और उन्हें धारण करने से ग्रहों को मजबूत करने में मदद मिलती है। 

why we should wear gold ring

सोने को एक ऐसी धातु माना जाता है जिसे धारण करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सोना जहां एक तरफ सूर्य की धातु माना जाता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है उसी प्रकार इससे निकलने वाली ऊर्जा शरीर के साथ मस्तिष्क को भी प्रभावशाली बनाने में मदद करती है।

ज्योतिष में सोने की अंगूठियों सहित कुछ अन्य गहने विशेष महत्व रखते हैं। ज्योतिष एक ऐसी प्रणाली है जो मानव जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है और इससे जुडी चीजें लाभ पहुंचाती हैं।

ऐसा माना जाता है कि सोने की किसी भी चीज का आपके जीवन, स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्य रूप से सोने की अंगूठी पहनने से सूर्य की ऊर्जा प्रवाहित होती है और पहनने वाले के जीवन पर कई शुभ लाभ प्रदान करती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें उंगली में सोने की अंगूठी पहनने के ज्योतिष लाभों के बारे में।

सोने की अंगूठी से शरीर में सूर्य की ऊर्जा का प्रवाह होता है

benefits of gold ring

यदि आप उंगली में सोने की अंगूठी पहनती हैं तो इससे सूर्य शक्ति, अधिकार, नेतृत्व और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व होता है। सोने को सूर्य से संबंधित धातु माना जाता है। सोने की अंगूठी पहनने से व्यक्ति के जीवन में सूर्य का प्रभाव बढ़ता है और इसे धारण करने वाले के मन में आत्मविश्वास, साहस और सफलता की भावना बढ़ती है।

इससे शरीर और मस्तिष्क की ऊर्जा और जीवन शक्ति को बढ़ावा मिलता है। सोना अग्नि तत्व से भी जुड़ा है और इसका शरीर और दिमाग पर पुनर्जीवन प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Gold In Ears Benefits: कान में सोना पहनने से मिलते हैं ये अद्भुत लाभ

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है सोने की अंगूठी

सोने की अंगूठी पहनने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और जीवन शक्ति बढ़ती है, जिससे उन्हें न सिर्फ ज्योतिष लाभ मिलते हैं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसे पहनने वाले व्यक्तियों को सुस्ती और थकान से बाहर आने में मदद मिलती है।

ऐसा माना जाता है कि सोने में उपचार के गुण होते हैं और इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी किया जाता है। यह व्यक्ति के रक्त परिसंचरण में सुधार करता है शरीर की सूजन को कम करता है और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। सोने की अंगूठी पहनने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होता है खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सूर्य से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।

धन और समृद्धि बढ़ाती है सोने की अंगूठी

benefits of gold ring in astrology

सोना एक ऐसी धातु है जिसे हमेशा से ही धन और प्रचुरता से जुड़ा हुआ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सोने की अंगूठी पहनना किसी भी व्यक्ति की वित्तीय समृद्धि और सफलता को आकर्षित करता है। यदि आप सोने की अंगूठी पहनती हैं तो आपको जीवन में नए अवसरों और वित्तीय विकास को हासिल करने में मदद मिलती है।

एकाग्रता को बढ़ाती है सोने की अंगूठी

ऐसा कहा जाता है कि सोना मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को बढ़ाता है। सोने की अंगूठी पहनने से आपको किसी भी स्थान पर एकाग्र होने में मदद मिलती है और जीवन के बड़े से बड़े निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। इससे आपको करियर के साथ किसी भी अन्य जगह पर सफलता हासिल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पैरों में सोने की पायल क्यों नहीं पहननी चाहिए, जानें ज्योतिषीय कारण

भावनाओं को संतुलित करती है सोने की अंगूठी

ज्योतिष शास्त्र सोने को शरीर के किसी भी हिस्से में पहनने से भावनाओं को संतुलित करने और तनाव को कम करने की शक्ति देता है। ऐसा माना जाता है कि सोने की अंगूठी पहनने से भावनात्मक स्थिरता और आंतरिक शांति की भावना को बढ़ावा मिलता है। इससे आपकी मानसिक भावनाएं नियंत्रित होती हैं और किसी भी समस्या से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

ग्रहों को मजबूत बनाती है सोने की अंगूठी

ring of gold is good for health

सोने को बृहस्पति ग्रह की धातु माना जाता है और यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर होता है तो आपको कभी भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में आपको अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है, जिससे आपको गुरु के साथ अन्य ग्रहों को भी मजबूत करने में मदद मिलती है।

अगर आप भी सोने की अंगूठी पहनती हैं तो यहां बताए कई कारणों की वजह से आपको इसके गुणों के बारे में जरूर जानकारी मिल गई होगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP