Sawan Somwar Puja Samagri 2025: सावन सोमवार की पूजा में इन सामग्रियों को जरूर करें शामिल, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म में सावन महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार को भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दौरान भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करें तो व्यक्ति पर शिव कृपा बरसती है। अब ऐसे में अगर आपमें से कोई सावन सोमवार का व्रत रख रही हैं तो भगवान शिव की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
sawan somwar 2025 lord shiva puja samagri in detail

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान शिव धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है, विवाहित महिलाओं के सुखी वैवाहिक जीवन की कामनाएं पूरी होती हैं, और अन्य भक्तों को सुख-समृद्धि, रोग-मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि सावन के सोमवार का व्रत करने से 16 सोमवार के व्रत के समान फल मिलता है। अब ऐसे में अगर कोई महिला सावन सोमवार का व्रत रख रहीं हैं तो पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन सोमवार की पूजा में लगने वाली पूरी सामग्री

Sawan-somvar-vrat-2024-puja-samagri-and-Significance-2

सावन सोमवार की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है, जो भगवान शिव को अतिप्रिय हैं।

बेलपत्र- बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। तीन पत्तियों वाला बेलपत्र पूजा में अवश्य शामिल करें। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं।

  • धतूरा और आक के फूल - ये दोनों भी भगवान शिव को बहुत पसंद हैं। इन्हें चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
  • दूध- शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव को शीतलता प्रदान करता है।
  • गंगाजल- पवित्र गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
  • शमी पत्र- शमी का पत्ता भगवान गणेश को भी प्रिय है, लेकिन इसे शिवजी को भी अर्पित किया जा सकता है।
  • भांग -भांग भी शिवजी को चढ़ाई जाती है, इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है।
  • चंदन- चंदन से शिवलिंग पर तिलक करने से मन को शांति मिलती है और शिवजी प्रसन्न होते हैं।
  • भस्म- शिवजी को भस्म अति प्रिय है। पूजा में भस्म का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।
  • पुष्प- सफेद फूल, चमेली के फूल, कनेर के फूल शिवजी को विशेष रूप से प्रिय हैं।
  • फल- मौसमी फल जैसे सेब, केला, बेर आदि चढ़ाए जा सकते हैं।
  • मिठाई - भगवान शिव को अर्पित करने के लिए कोई भी शुद्ध मिठाई जैसे पेड़ा, बर्फी या घर में बनी खीर चढ़ा सकते हैं।
  • पंचामृत- दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल को मिलाकर पंचामृत बनाएं और इससे शिवलिंग का अभिषेक करें।

इसे जरूर पढ़ें - 11 या 12 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें सभी सोमवार तिथियां और धार्मिक महत्व

  • धूपबत्ती और दीपक - पूजा के दौरान धूपबत्ती जलाएं और शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें।
  • भोग - शिवजी को भांग और धतूरे के साथ-साथ मौसमी फल, मिठाई, और विशेष रूप से तैयार किए गए पकवानों का भोग लगाना चाहिए।
  • रुद्राक्ष की माला - मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें।
  • शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र या सावन सोमवार व्रत कथा की पुस्तक - पूजा के दौरान पाठ करने के लिए।

इसे जरूर पढ़ें - सावन मास में शिवलिंग पर चावल और इत्र चढ़ाने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, मिलेगे ये फायदे

Sawan_Somwar_Vrat_Vidhi_1721614937627_1722149230999

  • गन्ने का रस - कुछ भक्त गन्ने के रस से भी अभिषेक करते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP