हिंदू धर्म में पितृपक्ष को बेहद महत्वपूर्ण और पावन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय में पितर धरती पर आते हैं। इसलिए इस दौरान श्राद्ध और पिंडदान विशेष रूप से करने की मान्यता है। वहीं पितृपक्ष में श्राद्ध करने के लिए कई तरह की विधि बताई गई है। इतना ही नहीं, तिथि के हिसाब से भी श्राद्ध नियमानुसार की जाती है। बता दें, पितृ दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से यह दोष दूर होता है। हमारे किए गए कर्मों का फल हमें हमारे पूर्वजों के माध्यम से मिलता है। पितृ पक्ष में उनके प्रति श्रद्धा दिखाने से यह चक्र सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। पितृ के दौरान परिवार के सदस्यों के अनुसार भी श्राद्ध करने की मान्यता है। अब ऐसे में त्रिपिंडी श्राद्ध क्या होता है और इस श्राद्ध को करने के दौरान किन नियमों का पालन करना जरूरी है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
त्रिपिंडी श्राद्ध एक हिंदू धार्मिक अनुष्ठान है जो मुख्यतः पितृ पक्ष के दौरान किया जाता है। यह श्राद्ध विशेष रूप से उन दिवंगत आत्माओं के लिए किया जाता है, जिनकी मृत्यु अल्पायु में हुई हो या जिनके लिए नियमित रूप से श्राद्ध नहीं किए गए हों। मान्यता है कि त्रिपिंडी श्राद्ध करने से पितृ दोष दूर होता है। पितृ दोष के कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, आर्थिक परेशानियां आदि। इस श्राद्ध के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। त्रिपिंडी श्राद्ध करने से तीन पीढ़ियों तक के पूर्वजों को लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष से पहले घर से हटाएं ये चीजें, नहीं तो लग सकता है पितृदोष
इसे जरूर पढ़ें -
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के दौरान क्यों निकला जाता है गौ ग्रास? जानें यहां
नोट- यदि आप त्रिपिंडी श्राद्ध करना चाहते हैं, तो किसी विद्वान ब्राह्मण से संपर्क करें और उनसे सही विधि के बारे में जानकारी लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।