हिन्दू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। यह हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा करने से भक्त के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन की सभी परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, इस दिन मां दुर्गा के नौवें रूप, सिद्धिदात्री की भी उपासना की जाती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चौपाइयां हैं, जिनका पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
"जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपति नानाविधि पावहिं।।"
राम नवमी के दिन जो जातक इस चौपाई का पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
"दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।।"
अगर आपको बार-बार अकारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो राम नवमी के दिन इस चौपाई का पाठ जरूर करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है और जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है।
"प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। हृदय राखि कोसलपुर राजा।।"
अगर किसी जातक को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो राम नवमी के दिन इस चौपाई का पाठ जरूर करें। इस चौपाई का पाठ करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami 2025: भगवान राम का जन्मोत्सव इस साल क्यों है खास? जानें शुभ संयोग और धार्मिक महत्व
"श्री राम राम रमेत रमे रामे मनोरमे। सहस्त्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने।।"
अगर आप वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो इस चौपाई का पाठ राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की पूजा करने के बाद जरूर करें। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - April Vrat or Tyohar List 2025: 'राम नवमी' से लेकर 'अक्षय तृतीया' तक अप्रैल के पूरे महीने रहेगा त्योहारों का उत्साह, जानें शुभ तिथियां और मुहूर्त
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।