(pisces zodiac perform lord shiva puja to get rid of sade sati) मीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती 28 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी और 7 अगस्त 2029 तक चलेगी। अभी शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान, आपको स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अब ऐसे में शनि की साढ़ेसाती जातकों के लिए शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आता है। इसलिए व्यक्ति को कई ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। बता दें, कर्मफल दाता शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक भगवान शिव की पूजा करता है। उससे शनिदेव कभी नाराज नहीं होते हैं। अब ऐसे में मीन राशि के जातक शनि की पूजा कैसे करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मीन राशि जल तत्व की राशि है। इसलिए इस राशि के जातक बेहद दयालु, करुणा से भरे और भावुक होते हैं। वहीं भगवान शिव भी जल तत्व के देवता हैं। इसलिए मीन राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके अलावा शनिदेव की पूजा जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि के लोगों के जीवन सुख-समृद्धि लाते हैं ये उपाय
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि वाले जरूर करें ये उपाय, साढ़ेसाती से मिलेगा छुटकारा
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में ही करें और उन्हें सरसों तेल और तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से शनिदेव की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होगी।
मीन राशि के जातक भगवान शिव की पूजा करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।