हिंदू धर्म में भगवान शिव को सृष्टि का संहारक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना पूरी श्रद्धा के साथ शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसे पढ़ने या सुनने से कई लाभ होते हैं। आइए, उन लाभों को ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं -
मनोकामनाएं होंगी पूरी
शिव जी का चालीसा पढ़ना बहुत लाभकारी माना गया है। इस चालीसा का पाठ रोजाना करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धन प्राप्ति
शिव जी का चालीसा 40 दिन तक लगातार करना लाभकारी माना गया है। इससे रोजाना पढ़ने या सुनने से धन की प्राप्ति होती है।
मनचाहा वर
अगर आप मनवांछित वर की इच्छा रखती हैं, तो रोजाना शिव चालीसा का पाठ जरूर करें। इस पाठ को करने से आपको बहुत लाभ होगा।
कर्ज से मुक्ति
कई बार ढेरों उपाय करने के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिलती है। ऐसे में रोजाना शिव चालीसा का पाठ करें। इससे आपको जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
शिव चालीसा का पाठ रोजाना करने से शिव जी बहुत ही प्रसन्न होते हैं। इसे लगातार 40 दिनों तक पढ़ने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
नकारात्मक विचारों से मुक्ति
शिव चालीसा का पाठ रोजाना करने से आपको नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी। इसे पढ़ने से आपका मन पवित्र हो जाएगा।
भय होगा दूर
अगर आपको किसी भी तरह का भय सता रहा है, तो आप लगातार 40 दिनों तक शिव जी का चालीसा पढ़ें या सुनें। इससे आपके मन से सभी प्रकार के डर दूर हो जाएंगे।
आप भी रोजाना शिव चालीसा करने के लाभ जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com