हिंदू धर्म में पापमोचनी एकादशी का व्रत सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से किया जाए तो व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है और सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आपको बता दें, भगवान विष्णु की पूजा में विभिन्न प्रकार के दीपक जलाने का महत्व है। अब ऐसे में कौन सा दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
चौमुखी दीपक को चार वेदों का भी प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को चारों वेदों का स्वामी माना जाता है। इसलिए चौमुखी दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। साथ ही पापमोचनी एकादशी का व्रत पुण्य प्राप्ति और मोक्ष के लिए समर्पित है। इस दिन चौमुखी दीपक जलाने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और भाग्योदय होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2025 Date: कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
भगवान विष्णु की पूजा में नौ मुखी दीपक जलाने का विशेष महत्व है। नौ मुखी दीपक को नवग्रहों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे जलाने से सभी नौ ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचिनी एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
इस दीपक को जलाने से भगवान विष्णु के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। अगर किसी जातक को नवग्रह संबंधित कोई दोष है तो इस दिन नौमुखी दीपक जलाने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आपकी कोई मनोकामना है। जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं तो नौ मुखी दीपक जलाने के दौरान अपनी मनोकामना मन में बोलें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।