papmochani ekadashi 2025 ka bhog

Papmochani Ekadashi Bhog 2025: पापमोचिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या भोग लगाएं?

पापमोचिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ ही उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने का भी खासा महत्व है।
Editorial
Updated:- 2025-03-21, 08:30 IST

पापमोचिनी एकादशी इस साल 25 मार्च, दिन मंगलवार को पड़ रही है। पापमोचिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ ही उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने का भी खासा महत्व है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पापमोचिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में क्या अर्पित करें और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

पापमोचिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगायें ये भोग

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अर्पित किया जा सकता है, क्योंकि यह भोग श्रीहरि को अत्यंत प्रिय है। माना जाता है कि इस भोग को अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और उसे सुख-शांति प्राप्त होती है।

papmochani ekadashi ka bhog

पापमोचिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग अर्पित करना विशेष रूप से फलदायी है। केला भगवान विष्णु को प्रिय है। केले का भोग अर्पित करने से न केवल भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में व्याप्त कुंडली दोष दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचिनी एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

भगवान विष्णु की पूजा में कई विशेष पकवानों और प्रसादों का महत्व है, जिनमें से साबुदाने की खीर विशेष रूप से प्रिय मानी जाती है। पापमोचिनी एकादशी के दिन, पीले रंग के फल, मिठाई और मिष्ठान भी भगवान विष्णु को अर्पित किए जा सकते हैं।

papmochani ekadashi bhog

माना जाता है कि माता तुलसी भगवान विष्णु की अत्यधिक प्रिय होती हैं, और इसलिए भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व है। तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु के भोग में शामिल किए जा सकते हैं, क्योंकि यह उन्हें अत्यंत प्रिय हैं।

इस दौरान यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते ना तोड़े जाएं। एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़कर संजोकर रख लिए जाएं, ताकि पूजा के समय ताजे और पवित्र पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित किए जा सकें।

यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025 Date: कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

इस प्रकार, एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों का उपयोग भोग में करके आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और पूजा का विशेष लाभ उठा सकते हैं। पापमोचिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग अर्पित करते समय नाम जाप अवश्य करते रहें।

papmochani ekadashi bhog 2025

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: meta ai

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;